{"_id":"6a927a854d4ab45975025e89","slug":"video-video-bhalkha-anabhaga-ma-lga-aaga-karamacaraya-na-fayara-sasatama-sa-paya-kab-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भूलेख अनुभाग में लगी आग, कर्मचारियों ने फायर सिस्टम से पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भूलेख अनुभाग में लगी आग, कर्मचारियों ने फायर सिस्टम से पाया काबू
तहसील परिसर स्थित भूलेख अनुभाग में शनिवार सुबह करीब आठ बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। धुआं उठता देखकर तहसील कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तत्काल फायर फाइटिंग सिस्टम की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
इसी बीच कुछ लोगों ने दमकल विभाग को घटना की सूचना दे दी। दमकल की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। इससे आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया।
घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार अंकुर यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। भूलेख अनुभाग में रखे अभिलेखों को लेकर भी अधिकारियों ने जानकारी जुटाई।
एसडीएम महोली शैलेंद्र गौतम ने बताया कि आग अज्ञात कारणों से लगी है। तकनीकी टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।