{"_id":"6a94241a694bb5677904cb3e","slug":"video-youth-stage-protest-over-non-release-of-hanuman-ansh-film-in-shahjahanpur-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: हनुमान अंश फिल्म नहीं लगाने पर युवाओं ने दिया धरना, अगले सप्ताह शो का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: हनुमान अंश फिल्म नहीं लगाने पर युवाओं ने दिया धरना, अगले सप्ताह शो का आश्वासन
Mukesh Kumar
Updated Sun, 30 Aug 2026 06:07 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के अंबा सिनेप्लेक्स में हनुमान अंश फिल्म नहीं लगाए जाने के विरोध में रविवार को युवाओं ने धरना-प्रदर्शन किया। बाद में सिनेमा प्रबंधन ने अगले सप्ताह से फिल्म का एक शो चलाने का आश्वासन दिया। धरनास्थल पर युवा नेता रामजी अवस्थी ने बताया कि उनके साथी हिमांशु मुदगल फिल्म के प्रदर्शन की जानकारी लेने सिनेप्लेक्स पहुंचे थे। आरोप है कि कर्मचारियों ने अभद्र व्यवहार करते हुए फिल्म नहीं लगाने की बात कही। इसकी जानकारी मिलने पर वह अपने समर्थकों के साथ सिनेप्लेक्स पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया। इस बीच फिल्म लगाने के खर्च का हवाला देते हुए एक लाख रुपये जमा कराने की बात कही और सोमवार सुबह सात बजे शो चलाने का प्रस्ताव रखा, जिसे प्रदर्शनकारियों ने अस्वीकार कर दिया। सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली प्रदीप राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई। टॉकीज संचालक वासु अग्रवाल ने अगले सप्ताह से हनुमान अंश का एक शो लगाने का आश्वासन दिया। धरने में आचार्य अंकुर शुक्ला, शोभित मिश्रा, अंकुर कटियार, मोहित यादव, सुधांशु मिश्रा, शिवम कश्यप, सचिन शुक्ला, प्रशांत सक्सेना आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।