{"_id":"6a882b98d1636a75090ef282","slug":"video-video-eka-sapataha-ma-bjal-vayavasatha-naha-sathhara-ta-saugdhaka-para-utaraga-vayapara-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एक सप्ताह में बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो सड़क पर उतरेंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एक सप्ताह में बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो सड़क पर उतरेंगे व्यापारी
लालगंज (रायबरेली)। नगर की बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने विद्युत खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह से मुलाकात की। व्यापारियों ने बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की। नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि कई माह से नगर की बिजली व्यवस्था लगातार बिगड़ी हुई है।
आए दिन 33 केवी लाइन में फाल्ट बताकर घंटों बिजली काट दी जाती है। कई बार पूरी रात और दिनभर आपूर्ति बाधित रहती है। जबकि इसी उपकेंद्र से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारु रहती है। जिला उपाध्यक्ष सानू बाजपेई ने कहा कि अघोषित कटौती का सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। सुबह बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित होती है। नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ती है।
जिला महामंत्री अप्पू शर्मा ने कहा कि मरम्मत के नाम पर हर बार खानापूर्ति की जाती है। कुछ घंटे बाद फिर फाल्ट हो जाता है। 33 केवी लाइन में फाल्ट का बहाना अब स्वीकार नहीं किया जाएगा।जिला युवा महामंत्री अमित गुप्ता ने कहा कि लाइन की मरम्मत स्थायी तौर पर की जाए। तकनीकी खामी दूर कर बार बार होने वाले ब्रेकडाउन से लोगों को राहत दी जाए। जिला अध्यक्ष उद्योग मंच हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति बदहाल है।
बिजली न मिलने से मशीनें बंद पड़ी हैं और कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो व्यापारी नगरवासियों के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष शीलू त्रिवेदी, हरिशंकर श्रीवास्तव पप्पू, नगर महामंत्री संगठन कौशलेंद्र प्रताप कंचन, नगर युवा उपाध्यक्ष पुष्कर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।