Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Raebareli News
›
रायबरेली: थाना समाधान दिवस में 9 में से महज दो शिकायतों का हुआ निस्तारण लेखपालों की हड़ताल से राजस्व शिकायतों का निस्तारण अटका
{"_id":"6a89854d324fc1eb1a0001fb","slug":"video-rayabral-thana-samathhana-thavasa-ma-9-ma-sa-mahaja-tha-shakayata-ka-haaa-nasataranae-lkhapal-ka-haugdhatal-sa-rajasava-shakayata-ka-nasataranae-ataka-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: थाना समाधान दिवस में 9 में से महज दो शिकायतों का हुआ निस्तारण लेखपालों की हड़ताल से राजस्व शिकायतों का निस्तारण अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: थाना समाधान दिवस में 9 में से महज दो शिकायतों का हुआ निस्तारण लेखपालों की हड़ताल से राजस्व शिकायतों का निस्तारण अटका
रायबरेली: कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल नौ शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें पुलिस विभाग से संबंधित दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।लेखपालों के हड़ताल पर होने के कारण राजस्व से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका। पूरे देवकली मजरे पिलखा गांव निवासी विजय बहादुर ने गांव के ही दो लोगों पर उसकी भूमिधरी जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि आरोपियों ने उसके धान के खेत में जबरन मेड़ बना ली है।
विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। पीड़ित के अनुसार आरोपियों के हिस्से की जमीन गंगा एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित की जा चुकी है। गदागंज थाना क्षेत्र के दीनशाह गौरा गांव निवासी महेश कुमार ने कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति पर 42 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया। बताया कि उसने किस्तों पर बाइक खरीदी थी। एजेंट ने उससे 42 हजार रुपये लेने के बाद फाइनेंस कंपनी में जमा नहीं किए। किस्त जमा न होने पर एजेंसी कर्मचारियों ने उसकी बाइक उठा ली।
सातनपुर गांव निवासी हरिबख्श सिंह ने गांव के ही चार लोगों पर उसकी कब्जे की जमीन पर जबरन जानवर बांधने का आरोप लगाया। वहीं गोविंदपुर वलौली गांव की एक महिला ने पड़ोसियों पर सूअरबाड़ा बनाने में बेवजह अड़ंगा लगाने का आरोप लगाया। समाधान दिवस के दौरान राजस्व निरीक्षकों के अलावा का कोई लेखपाल मौजूद नहीं था। लेखपालों की हड़ताल के कारण राजस्व से संबंधित शिकायतों की जांच और निस्तारण नहीं हो सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।