{"_id":"6a96c54bba8b2c363504a288","slug":"video-villagers-traveled-80-km-to-the-collectorate-to-demand-basic-amenities-for-their-village-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: गांव में नहीं हैं बुनियादी सुविधाएं, 80 किमी दूर से कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण, धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: गांव में नहीं हैं बुनियादी सुविधाएं, 80 किमी दूर से कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण, धरने पर बैठे
पीलीभीत के पूरनपुर तहसील क्षेत्र के ढका चाट गांव में बुनियादी सुविधाओं न होने से परेशान ग्रामीण मंगलवार को करीब 80 किलोमीटर की दूरी तय कर डीएम कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। डीएम के न मिलने पर नाराज ग्रामीणों ने कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अस्पताल तो है, लेकिन डॉक्टर की तैनाती नहीं है। इससे इलाज के लिए ग्रामीणों को दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है। नदी किनारे बसे गांव में कई लोगों की वह जमीन भी नदी में समा गई, जिस पर उन्होंने बैंक से लोन लिया था। जमीन चली जाने के बाद भी बैंक की ओर से ऋण चुकाने के लिए दबाव बनाए जाने की बात ग्रामीणों ने कही। ग्रामीणों के अनुसार गांव की सड़क भी बेहद खराब है। जगह-जगह पानी भरा होने के कारण बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है। समस्याओं को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसके बाद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने ग्रामीणों से बातचीत कर समस्या का निरस्तारण कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण लौटे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।