{"_id":"6a96db4c2f86e8b02a05f2ab","slug":"video-rahul-gandhi-is-raising-the-voice-of-the-youth-from-the-streets-to-parliament-sohail-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी सड़क से संसद तक उठा रहे युवाओं की आवाज : सोहेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी सड़क से संसद तक उठा रहे युवाओं की आवाज : सोहेल
Vimal Sharma
Updated Tue, 01 Sep 2026 07:33 PM IST
Link Copied
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार की नींद उड़ा दी है। वह सड़क से संसद तक युवाओं की आवाज उठा रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश के बाद देश में सरकार बनाएगी।
चौमुखा पुल स्थित कार्यालय में संगठन सृजन की बैठक के दौरान सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक सोहेल अख्तर अंसारी ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री आवास का घेराव कर नौजवानों की आवाज को बुलंद की है। जेन-जी के संघर्ष को संसद से लेकर सड़क तक आगे बढ़ाया। पूरे देश में राहुल गांधी छात्र संवाद कर रहे हैं। दावा किया कि कांग्रेस 2027 में उत्तर प्रदेश और 2029 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाएगी। जिला चेयरमैन अफजल साबरी ने कहा कि जनता योगी और मोदी सरकार से त्रस्त है। महानगर अध्यक्ष इरशाद हुसैन ने कहा कि हमारा संगठन मजबूत है। अल्पसंख्यक समुदाय के लोग राहुल गांधी की तरफ आस भरी आंखों से देख रहे हैं। इस दौरान शाहनवाज खान, असलम खुर्शीद, असद मोलाई, मोहम्मद अहमद, अरमान खुर्शीद, अनुराग शर्मा, भयंकर सिंह बौद्ध, अफसर अंसारी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।