Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Interstate gang of arms smuggling exposed, seven pistols, 20 cartridges and stolen bike recovered from four smugglers
{"_id":"6aa827f381156ee7bd0171c6","slug":"video-interstate-gang-of-arms-smuggling-exposed-seven-pistols-20-cartridges-and-stolen-bike-recovered-from-four-smugglers-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा, चार तस्करों के पास से सात पिस्टल, 20 कारतूस और चोरी की बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा, चार तस्करों के पास से सात पिस्टल, 20 कारतूस और चोरी की बाइक बरामद
मेरठ। परतापुर पुलिस और स्वाट टीम ने सोमवार को अंतरराज्यीय अवैध असलहा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। अच्छरौंडा-बहादुरपुर अंडरपास के पास रविवार देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में दिल्ली निवासी गैंग सरगना दिल्ली के वेलकम कॉलोनी निवासी आमिर के पैर में गोली लगी है। वहीं उसके तीन साथियों ब्रह्मपुरी निवासी शोएब, शादान उर्फ पकौड़ी व कोतवाली निवासी साजिद को पुलिस ने कांशीराम योजना स्थित खंडहरनुमा भवन से गिरफ्तार किया। गैंग 150 से अधिक हथियार मेरठ व आसपास के क्षेत्र में सप्लाई कर चुका है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि परतापुर पुलिस रविवार रात अच्छरौंडा-बहादुरपुर मार्ग स्थित एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास गश्त कर रही थी। पुलिस ने बाइक व स्कूटी सवार चार युवकों को संदिग्ध अवस्था में खड़ा देखा। पुलिस को देखकर युवक वाहन छोड़कर मौके से भागने लगे। पुलिस और स्वाट टीम ने घेराबंदी कर युवकों की घेराबंदी कर ली। आरोप है कि उन्होंने पुलिस पर पिस्टल से फायरिंग कर दी और भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सरगना आमिर के बाएं पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घायल तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अन्य तस्करों शोएब, शादान उर्फ पकौड़ी और साजिद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस तस्करों से जुड़े साथियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।