Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
DM takes a strict stance on the lack of proper arrangements at the Collectorate; issues directives to improve cleanliness and parking.
{"_id":"6ae6db4cd4524981690b59c4","slug":"video-dm-takes-a-strict-stance-on-the-lack-of-proper-arrangements-at-the-collectorate-issues-directives-to-improve-cleanliness-and-parking-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कलेक्ट्रेट में अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त, सफाई और पार्किंग सुधारने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कलेक्ट्रेट में अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त, सफाई और पार्किंग सुधारने के निर्देश
मथुरा में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों, अनुभागों, पार्कों और निर्माणाधीन कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने गंदगी, बेतरतीब पार्किंग देखकर नाराजगी जताई है। उन्होंने इसमें सुधार के साथ कार्यालयों में अभिलेखों के रखरखाव में सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व, एडीएम प्रशासन, एडीएम न्यायिक और एडीएम नमामि गंगे कार्यालयों के आसपास का जायजा लिया। असमतल भूमि समतल कराने, निष्क्रिय सामान कंडम घोषित कर हटाने, इंटरलॉकिंग दुरुस्त कराने और वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित करने को कहा। नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय के पास निर्माणाधीन कक्षों के काम समयबद्ध व गुणवत्ता से पूरा कराने के निर्देश दिए। नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय, नजारत, अभियोजन कार्यालय के पार्क, संग्रह अनुभाग, नगरीय निकाय अनुभाग, विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी कार्यालय और शस्त्र अनुभाग का भी निरीक्षण किया। पार्कों में पौधों की छंटाई, घास की कटाई और सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालयों के लिए उपलब्ध नई अलमारियों, बेंच, कुर्सियों और मेजों का भी जायजा लिया। एडीएम प्रशासन कार्यालय के सामने पार्क की लोहे की ग्रिल का काम जल्द पूरा करने, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने और शौचालयों की नियमित सफाई के निर्देश दिए। वहीं अभिलेख सुरक्षित रखने, अनावश्यक फाइलें हटाने और जीर्ण-शीर्ण भवनों की मरम्मत कराने के भी आदेश दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।