Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
At the Braj Raj Mahotsav, the rhythmic movements of the Kalbelia and Ghoomar dances captivated the audience; performers, dressed in traditional attire, danced to the tunes of Rajasthani folk songs.
{"_id":"6ae6db46cbf72ce20b03fa9d","slug":"video-at-the-braj-raj-mahotsav-the-rhythmic-movements-of-the-kalbelia-and-ghoomar-dances-captivated-the-audience-performers-dressed-in-traditional-attire-danced-to-the-tunes-of-rajasthani-folk-songs-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ब्रज रज महोत्सव में कालबेलिया और घूमर की थिरकन ने मोहा मन, राजस्थानी लोकगीतों पर पारंपरिक वेशभूषा में किया नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ब्रज रज महोत्सव में कालबेलिया और घूमर की थिरकन ने मोहा मन, राजस्थानी लोकगीतों पर पारंपरिक वेशभूषा में किया नृत्य
मथुरा के धौली प्याऊ रेलवे मैदान में आयोजित ब्रज रज महोत्सव में राजस्थानी लोक संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिली। एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के कलाकारों ने कालबेलिया और घूमर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी कलाकारों की टोली ने राजस्थानी लोकगीतों की धुन पर ऐसा समां बांधा कि पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। संस्था की अध्यक्ष एकता सिंह ने बताया कि देश के प्रत्येक प्रदेश की अपनी विशिष्ट लोक संस्कृति, नृत्य और संगीत परंपरा है। महोत्सव में कालबेलिया, घूमर के साथ 'राधा बल्लभ मेरो...' जैसे गीतों पर भी प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों ने अपनी भावभंगिमाओं, लय और शानदार तालमेल से लोकनृत्यों की खूबसूरती पेश की। डांस ग्रुप में रिया, हर्षिता अग्रवाल, महक, विदुषी शाक्य, कशिश दिवाकर, अंजली जैन, रिद्धि शर्मा, कनक शाक्य और गौरांगी गोयल ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कलाकारों की रंग-बिरंगी पारंपरिक पोशाकें और नृत्य की आकर्षक मुद्राएं दर्शकों के बीच खास आकर्षण बनी रहीं। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।