Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kasganj News
›
Women adorned in the traditional 'solah shringar' (sixteen adornments) for Karwa Chauth; great enthusiasm witnessed during the collective worship.
{"_id":"6ae834335f378954dd06e877","slug":"video-women-adorned-in-the-traditional-solah-shringar-sixteen-adornments-for-karwa-chauth-great-enthusiasm-witnessed-during-the-collective-worship-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: करवा चौथ पर सोलह शृंगार में सजीं महिलाएं, सामूहिक पूजन में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: करवा चौथ पर सोलह शृंगार में सजीं महिलाएं, सामूहिक पूजन में दिखा उत्साह
कासगंज। सुहाग के पर्व करवा चौथ पर बृहस्पतिवार को पंजाबी समाज की महिलाओं में उत्साह और उमंग देखने को मिली। पारंपरिक रीति-रिवाजों और आधुनिक शृंगार के मेल ने पर्व की रौनक बढ़ा दी। रेलवे रोड स्थित हरप्रीत के मकान पर आयोजित सामूहिक कार्यक्रम में महिलाएं सोलह शृंगार कर एकत्र हुईं और पति की लंबी उम्र की कामना की।
नवविवाहिताओं में पहले करवा चौथ को लेकर विशेष उत्साह रहा। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। आयोजन की सूत्रधार सपना वेदी ने कहा कि सामूहिक पूजन से आपसी मेल-जोल बढ़ता है और भारतीय संस्कृति की परंपराएं जीवंत रहती हैं।
शाम को चांद के दर्शन के बाद महिलाओं ने व्रत खोला। इस दौरान रजनी कोहली, रवि भसीन, मौना कोहली, कौशल्या, मानवी, मौनिका भसीन, सिम्मी चंडौक, जसलीन चंडौक, सिम्मी कोहली और शिवानी भारद्वाज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।