Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kasganj News
›
A couple crossing the tracks beneath a railway crossing gate was struck by the Lucknow Express train; the woman died, and the husband is in critical condition.
{"_id":"6aa906dd6424ff73a9061d68","slug":"video-a-couple-crossing-the-tracks-beneath-a-railway-crossing-gate-was-struck-by-the-lucknow-express-train-the-woman-died-and-the-husband-is-in-critical-condition-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रेलवे फाटक के नीचे से पटरी पार कर रहे दंपती लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आए, महिला की मौत; पति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रेलवे फाटक के नीचे से पटरी पार कर रहे दंपती लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आए, महिला की मौत; पति गंभीर
कासगंज। गंजडुंडवारा में एटा रोड के गनेशपुर रेलवे फाटक पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। ट्रेन की आवाज सुनने के बाद भी एक बुजुर्ग दंपती रेलवे फाटक के नीचे से होकर गुजरने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान कासगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में दोनों आ गए। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया।
मृतका की पहचान स्नेहलता (65) पत्नी रामवीर सिंह निवासी निबऊआ थाना सिढ़पुरा के रूप में हुई। वह पति रामवीर (70) के साथ दवा लेने मथुरा जा रही थीं। इसी दौरान गंजडुंडवारा के एटा रोड स्थित गनेशपुर रेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। जबकि पति का पैर कट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंच गई। घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, वहां से आगरा रेफर कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।