{"_id":"6a8c4502b54c773c68037890","slug":"video-kanpur-purnachandra-and-allen-house-win-football-matches-4-0-and-5-0-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: फुटबाल प्रतियोगिता में पूर्णचंद्र ने 4-0 और एलेन ने 5-0 से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: फुटबाल प्रतियोगिता में पूर्णचंद्र ने 4-0 और एलेन ने 5-0 से जीता मैच
बर्रा-दो स्थित पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन में सोमवार से अंतर पब्लिक स्कूल जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई। पूर्णचंद्र गुप्ता स्मारक ट्रस्ट के तत्वावधान में हो रही प्रतियोगिता में शहर के 17 स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन प्रिंसिपल राकेश उपाध्याय ने किया।
पहले मुकाबले में पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन ने एलेन हाउस (खलासी लाइन) को 4-0 से हराया। इसमें अयान सक्सेना ने हैट्रिक समेत चार गोल किए। दूसरे मैच में एलेन हाउस (पनकी) ने एचएस गुरुकुलम को 5-0 से शिकस्त दी। वंश ने तीन और कुशाग्र ने एक गोल किया। तीसरे मुकाबले में एलेन हाउस (रूमा) और सीएचएस स्कूल के बीच निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहा। भारी बारिश के कारण मैच का फैसला टाईब्रेकर से हुआ जिसमें एलेन हाउस (रूमा) ने 2-1 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। चौथा मुकाबला ऑक्सफोर्ड स्कूल और डीपीएस बर्रा के बीच मैदान में पानी भरने के कारण नहीं हो सका। यह मैच मंगलवार सुबह 8:15 बजे खेला जाएगा। इसके साथ ही प्रतियोगिता में मंगलवार को पांच मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल बनाम डॉ. वीरेंद्र स्वरूप (किदवई नगर), जयपुरिया स्कूल बनाम मंटोरा स्कूल, श्रीराम स्कूल (पनकी) बनाम सर पदमपत सिंहानिया स्कूल, केडीएमए बनाम मदर टेरेसा स्कूल के मुकाबले प्रमुख हैं। प्रतियोगिता का फाइनल 31 अगस्त को खेला जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।