Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Kanpur: Man with ₹50,000 bounty arrested; accused of appearing for police recruitment exam under an alias
{"_id":"6a8f2f72baa86185e405010e","slug":"video-kanpur-man-with-rs50000-bounty-arrested-accused-of-appearing-for-police-recruitment-exam-under-an-alias-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, पुलिस भर्ती परीक्षा में भी नाम बदल कर शामिल होने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, पुलिस भर्ती परीक्षा में भी नाम बदल कर शामिल होने का आरोप
औरैया के दिबियापुर थाने से गैंगस्टर के मामले में वांछित 50 हजार के इनामी चोर को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की लखनऊ यूनिट ने बुधवार को किदवईनगर से गिरफ्तार किया। उसकी पहचान दिबियापुर के गिहार बस्ती निवासी रोहित गिहार के रूप में हुई। उस पर पहले से चोरी, हमला करने के चार मुकदमे दर्ज थे। वर्ष 2025 में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में हुई धांधली के आरोप में भी उस पर औरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसके बाद गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी।
एसटीएफ और औरैया पुलिस के मुताबिक दिबियापुर में वर्ष 2021 में दो चोरी की वारदात में रोहित गिहार का नाम सामने आया था। उसे माल के साथ गिरफ्तार किया गया था। 2024 में वहीं के विकास कुंज निवासी सौरभ कुमार के घर से सात लाख की चोरी हुई थी। यह वारदात भी रोहित ने साथियों के साथ अंजाम दी थी। यही नहीं औरैया पुलिस लाइन में 10 जनवरी 2025 को आयोजित यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में मैनपुरी के भोगांव निवासी जितेंद्र कुमार नाम का युवक शामिल होने आया था। हालांकि, प्रपत्र में अभिषेक कुमार दर्ज था। इसमें भी आरोपी रोहित की संलिप्तता पाई गई थी।
इसके बाद मार्च 2026 में दिबियापुर पुलिस ने रोहित, उसके भाई बादल और साथी रोहित गिहार उर्फ बुंदेला पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज की थी। तब से रोहित फरार था। एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर औरैया पुलिस के सुपुर्द किया जहां से कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।