{"_id":"6a03417a69c215b0fb00448f","slug":"video-dm-turns-guru-writes-questions-on-board-gives-chocolates-for-solving-them-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीएम बने गुरुजी, बोर्ड पर लिखे सवाल, हल करने पर दी चॉकलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम बने गुरुजी, बोर्ड पर लिखे सवाल, हल करने पर दी चॉकलेट
सीपरी बाजार के कंपोजिट विद्यालय का मंगलवार को डीएम गौरांग राठी ने निरीक्षण किया। यहां डीएम गुरुजी की भूमिका में नजर आए। उन्होंने बोर्ड पर सवाल लिखे और हल करने पर बच्चों को चॉकलेट भी दी। हिंदी की पुस्तक भी पढ़वाई।
डीएम ने प्रधानाध्यापक बिल्फीस बेगम से अध्यापकों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली और उपस्थिति पंजिका देखी। सभी स्टाफ उपस्थित मिला। प्रधानाध्यापक ने बताया कि जूनियर के अध्यापक नहीं हैं। सहायक अध्यापक अजय चंदेल प्राथमिक विद्यालय ऋषिकुंज में संबद्ध हैं। डीएम ने बीएसए को कार्रवाई के निर्देश दिए। विद्यालय में पंजीकरण कराने के लिए मां के साथ आई बालिका अंशिका को दुलारते हुए चॉकलेट दी। अधिक से अधिक बच्चों का पंजीकरण कराने के लिए प्रधानाध्यापिका को निर्देशित किया। कक्षा छह, सात और आठ का जायजा लिया। कक्षा छह की छात्रा से उन्होंने विद्यालय की पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। बांटी गईं पुस्तकों को भी देखा। कक्षा सात में पढ़ने वाले बच्चों से हिंदी की पुस्तक भी पढ़वाई। छात्रा वाणी शिल्पकार और छात्र उदय द्वारा सही पाठन करने पर उत्साहवर्धन करते हुए चॉकलेट भी दी। जो बच्चे हिंदी के पाठ का पाठन नहीं कर पाए, उनको शिक्षा में रुचि लेकर और अधिक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापिका को निर्देश दिए कि जो बच्चे पढ़ाई में अपेक्षित प्रगति नहीं कर पा रहे हैं, उन पर विशेष ध्यान दें। बोर्ड पर गणित से संबंधित सवाल लिखे और बच्चों से हल कराए। कक्षा छह के नवल, उदय ने सवाल को हल किया तो उनकी प्रशंसा करते हुए चॉकलेट दी। बच्चों को गणित के सवाल हल करना भी सिखाया। इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट आयुष सैनी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।