फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   hansi ANTF seizes 871 kg of ganja in Jabalpur; two smugglers arrested

झांसी एएनटीएफ ने जबलपुर में पकड़ा 871 किलो गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 31 Oct 2026 08:47 PM IST
Neeraj Narvariya नीरज नरवरिया
Updated Sat, 31 Oct 2026 08:47 PM IST
hansi ANTF seizes 871 kg of ganja in Jabalpur; two smugglers arrested
अमर उजाला ब्यूरो झांसी। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की झांसी यूनिट ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक से 29 बोरियों में भरा 871 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 1.30 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि ओडिशा निवासी उनका एक साथी फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों में अलीगढ़ जिले के इगलास थाना क्षेत्र के नगला कलुआ निवासी धर्मवीर सिंह भी शामिल है। एसएसपी विकास कुमार के मुताबिक, एएनटीएफ टीम को अलीगढ़ से संचालित गांजा आपूर्ति नेटवर्क के बारे में जानकारी मिली थी। एएनटीएफ प्रभारी चंदन पांडेय के नेतृत्व में टीम ने सुराग जुटाए तो ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप रवाना होने का पता चला। इसके बाद टीम ने तस्करों का पीछा शुरू किया और जबलपुर पहुंच गई। शुक्रवार आधी रात के बाद एएनटीएफ ने जबलपुर पुलिस के साथ मिलकर गोसलपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर मुस्कुरा मोड़ के पास घेराबंदी की। इस दौरान ट्रक को पकड़कर तलाशी ली गई तो उसमें 29 बोरियों में गांजा भरा मिला। पुलिस ने अलीगढ़ निवासी धर्मवीर सिंह और पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर निवासी विक्रम करमाकर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, ओडिशा निवासी प्रभात साहू फरार हो गया। झांसी, ललितपुर, मथुरा और अलीगढ़ में करता था तस्करी एएनटीएफ प्रभारी चंदन पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में धर्मवीर के ओडिशा निवासी प्रभात साहू की मदद से बड़े पैमाने पर गांजे की आपूर्ति करने की जानकारी सामने आई है। धर्मवीर पहले भी ओडिशा में पकड़ा जा चुका है। पूछताछ में उसने बताया कि गांजे की खेप उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न इलाकों में पहुंचाई जाती थी। गिरोह के जरिये झांसी, ललितपुर, मथुरा, अलीगढ़ से लेकर मैहर तक गांजे की आपूर्ति की जाती थी। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश पुलिस के अनुसार, पिछले महीने झांसी में पकड़े गए गांजा तस्करों को भी धर्मवीर ओडिशा से गांजे की आपूर्ति कराता था। अब एएनटीएफ गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच कर रही है। फरार प्रभात साहू की तलाश भी जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ और जांच के आधार पर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिल सकेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वीडियो वायरल होने के बाद चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

30 Oct 2026

पुलिस की पाठशाला में एसएसपी ने बताए साइबर ठगी से बचने के तीन मंत्र

30 Oct 2026

पीईटी में नकल की जुगत, सेनेटरी पैड में छिपाकर लाया इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

30 Oct 2026

बस से पांच करोड़ की ज्वेलरी और 15 लाख रुपये से भरे दो बैग चोरी

28 Oct 2026

सेंट जूड चर्च से निकली भव्य शोभायात्रा, हाथों में कैंडल लेकर शामिल हुए श्रद्धालु

28 Oct 2026
विज्ञापन

ग्राउंड रिपोर्ट: 25 साल से जलभराव की कैद में जौरी गांव, निकलने के लिए हर घर में बूट

28 Oct 2026

इलाहाबाद-झांसी सीट पर सपा के डॉ. मान सिंह यादव की जीत, कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर मनाया जश्न

28 Oct 2026
विज्ञापन

शिक्षक के लिए हवा भरने का पंप लेकर जा रहे दो बच्चों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत

28 Oct 2026

इलाहाबाद-झांसी सीट पर लगातार दूसरी बार जीते सपा के डॉ. मान सिंह यादव

28 Oct 2026

सातवें चक्र में भी सपा की बढ़त बरकरार, मान सिंह यादव 18,639 मतों से आगे

28 Oct 2026

हनुमान अंश के शोभिनव ने की जनगणना सफल बनाने की अपील, सुनाई चौपाई

28 Oct 2026

दूसरे चरण में सपा प्रत्याशी ने 150 मतों से बनाई बढ़त - अपडेट

28 Oct 2026

तीन घंटे सील रहेगा बीकेडी से सर्किट हाउस जाने वाला रास्ता

27 Oct 2026

स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, देर रात तक आएंगे नतीजे

27 Oct 2026

झांसी में डीएपी खाद न मिलने से किसानों का गुस्सा फूटा

27 Oct 2026

जब जिद पे आ गईं पार्वती... ‘हनुमान अंश’ के गीतों पर झूमे सनातनी

27 Oct 2026

बुंदेली बोली पर और काम करने की जरूरत : साधु तिवारी

26 Oct 2026

फिल्म में भावनाओं के साथ निकले आंसू वास्तविक थे : पूर्णिमा

26 Oct 2026

भविष्य की फिल्मों में भी मर्यादित रहेंगे किरदार : शोभिनव सत्य

26 Oct 2026

खाद के लिए मारामारी, सहकारी समितियों पर उमड़ रही भीड़

26 Oct 2026

खाली हाथ लौटे अन्नदाता: झांसी में खाद के लिए मारामारी, तड़के सुबह सहकारी समितियों पर उमड़ी किसानों की भीड़

26 Oct 2026

झांसी: शादी के चार माह बाद बैंक मैनेजर की पत्नी की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सीसीटीवी में कैद वारदात

26 Oct 2026

झांसी: 37 केंद्रों पर पहली पाली की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा संपन्न

25 Oct 2026

संघर्ष और मेहनत के दम पर खिलाड़ियों ने जीते पदक, साझा किए सफलता के अनुभव

24 Oct 2026

ओरछा में आकार ले रहा श्री रामराजा लोक, 126 करोड़ से संवरेंगी धार्मिक धरोहरें

24 Oct 2026

झांसी में मॉडिफाइड साइलेंसर और बिना नंबर प्लेट दौड़ रही तीन बुलेट पकड़ीं

24 Oct 2026

आरपीएफ के 73 श्वानों ने किया मार्च पास्ट, करतब दिखाकर मोहा मन

23 Oct 2026

भाजपा सांसद अनुराग शर्मा का नाम भी मतदाता सूची से गायब

23 Oct 2026

भाजपा सांसद अनुराग शर्मा का वोटर लिस्ट से नाम गायब

23 Oct 2026

मंदिर में जूते पहनकर घुसी महिला दरोगा वीडियो वायरल, पुजारी और श्रद्धालुओं में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

22 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed