{"_id":"6a9d5dfc98b8b018e30b9796","slug":"video-sahapauu-ma-haaa-akhal-bharataya-kava-samamalna-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहपऊ में हुआ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दिवस पर शनिवार रात को सहपऊ कस्बा में एसबीआई बैंक के पास नानक चंद्र वर्मा के प्रांगण में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन हुआ। इसका आयोजन आरडी काव्यकुल संस्था ने किया। सम्मेलन में आगरा, मथुरा, बरेली, मेरठ, बुलन्दशहर, लखनऊ और झांसी समेत कई शहरों से 50 से अधिक कवि व कवयित्रियों ने भाग लिया। प्रोफेसर शिवराज भारद्वाज ने इसकी अध्यक्षता की। कवियों ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रमोद तिवारी, डॉ अनार सिंह अग्र, मोहिनी भटनागर और श्रीपाल शर्मा ईदरीशपुरी जैसे कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। उनकी कविताओं पर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाईं। ओजस्वी कवि नितिन दीक्षित निडर ने मंच-संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कलमकारों को स्मृति-चिह्न और सम्मान पत्र प्रदान किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।