{"_id":"6a8d47817df32e62500202c2","slug":"video-brabka-ma-dapara-na-kara-ka-mara-takakara-cara-lga-ka-mata-bcaca-ka-halta-gabhara-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में डंपर ने कार को मारी टक्कर, चार लोगों की मौत; बच्ची की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में डंपर ने कार को मारी टक्कर, चार लोगों की मौत; बच्ची की हालत गंभीर
यूपी के बाराबंकी में मंगलवार को डंपर और कार की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। जबकि, आठ साल की हुदा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार लोग लखनऊ के कमता इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। कार आदर्श नगर, कमता निवासी मोहम्मद शरीफ के नाम पर है।
हादसा मसौली थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच मार्ग पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, बिंदौरा चौराहे के पास कार मुड़ रही थी, तभी बाराबंकी तरफ से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार लोग भीतर ही फंस गए। राहगीरों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई।
घायलों को बड़ा गांव सीएचसी भेजा। वहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। इनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। मौत की पुष्टि बड़ागांव सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राधेश्याम गौड़ ने की है। हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर आवागमन भी ठप रहा। हादसे के बाद डंपर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।