{"_id":"6acf665096bcc188890c3159","slug":"video-video-esayava-chhaugdha-napal-bhaga-sharathathha-eka-mahal-oura-tha-parashha-ka-bha-sama-para-karana-ka-aashaka-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसयूवी छोड़ नेपाल भागी श्रद्धा? एक महिला और दो पुरुषों के भी सीमा पार करने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसयूवी छोड़ नेपाल भागी श्रद्धा? एक महिला और दो पुरुषों के भी सीमा पार करने की आशंका
रुपईडीहा (बहराइच)। कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे की तलाश में जुटी पुलिस को भारत-नेपाल सीमा पर अहम सुराग मिला है। श्रद्धा की एसयूवी रुपईडीहा इलाके में लावारिस हालत में खड़ी मिली है। इसके बाद उसके नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है। चर्चा है कि उसके साथ एक महिला और दो पुरुष भी सीमा पार कर सकते हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी के नेपाल पहुंचने की पुष्टि नहीं की है।
एसयूवी मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की टीमें सक्रिय हो गई हैं। मामले की जांच के लिए लखनऊ से भी पुलिस टीम बहराइच पहुंची है। टीमें वाहन के वहां तक पहुंचने और उसे छोड़ने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि रुपईडीहा क्षेत्र में एसयूवी लावारिस हालत में खड़ी मिलने की सूचना मिली है। पुलिस और एसएसबी की टीमें जांच में जुटी हैं। लखनऊ से भी पुलिस टीम पहुंची है। सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।
सीमा पर तलाश, कई बिंदुओं पर जांच
भारत-नेपाल सीमा के नजदीक एसयूवी मिलने के बाद श्रद्धा दुबे की गतिविधियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जांच एजेंसियां यह भी पता कर रही हैं कि वाहन किसने और किन परिस्थितियों में वहां खड़ा किया। उसके साथ एक महिला और दो पुरुषों के होने तथा उनके सीमा पार जाने की आशंका को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस की जांच में इन आशंकाओं की पुष्टि होना बाकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।