{"_id":"6a917f72cf8cbc342e0c73c8","slug":"video-video-anayatarata-hakara-thakana-ma-ghasa-blra-vayavasaya-ghayal-makana-thharashaya-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी बोलेरो, व्यवसायी घायल, मकान धराशायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी बोलेरो, व्यवसायी घायल, मकान धराशायी
तारुन-गोसाईगंज मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब 4 बजे एक अनियंत्रित बोलेरो ने जमकर कहर बरपाया। एसजीएम पब्लिक स्कूल के बगल पेस्टिसाइड की दुकान चलाने वाले श्याम सुंदर गौड़ (60) अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी तारुन की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर दुकान को रौंदते हुए बगल में जगमोहन के घर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान का टिन शेड और जगमोहन के घर की दीवार भरभराकर गिर गई। श्याम सुंदर के घर की भी दीवाल गिर गई।
हादसे में श्याम सुंदर गौड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मलबे में फंसे घायल को बाहर निकाला और परिजनों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन पहुंचाया। जहां डॉ. एनआर गौतम व फार्मासिस्ट सीपी वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।