{"_id":"6aa537b8cda74ca56e0c82e3","slug":"video-ayathhaya-ka-rathal-ma-rachhaghata-para-naha-haga-ganaesha-paratamao-ka-vasarajana-kamakhaya-ghata-para-haga-vayavasatha-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के रुदौली में रेछघाट पर नहीं होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, कामाख्या घाट पर होगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के रुदौली में रेछघाट पर नहीं होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, कामाख्या घाट पर होगी व्यवस्था
अयोध्या के रुदौली में गणेश चतुर्थी पर पूजा-अर्चना और प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रेछघाट स्थित गोमती नदी में इस बार गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का कोई कार्यक्रम नहीं होगा। गोमती तट तक जाने वाले मार्ग में कटान होने के कारण कामाख्या मंदिर के पीछे बने गोमती नदी के घाट पर ही विसर्जन कराया जाएगा। शनिवार को एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता और सीओ अरविंद सोनकर ने रैछघाट और कामाख्या घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर पूजा-अर्चना और 15 सितंबर को प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। क्षेत्र में करीब एक दर्जन गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रैछघाट पर विसर्जन का कोई कार्यक्रम नहीं रखा गया है। यहां गोमती तट तक जाने वाले मार्ग में कटान होने के कारण आवागमन सुरक्षित नहीं है। इसी को देखते हुए कामाख्या मंदिर के पीछे बने गोमती नदी के घाट को विसर्जन के लिए निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि विसर्जन पूरी तरह प्रशासन की देखरेख में कराया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम रहेंगे। प्रशासन की ओर से नाव की व्यवस्था की जाएगी और नाव पर लाइफ जैकेट उपलब्ध रहेंगे। विसर्जन करने वाली समिति का एक सदस्य ही नाव पर सवार होकर प्रतिमा विसर्जन स्थल तक जाएगा। किसी भी तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से निगरानी रखी जाएगी।
एसडीएम ने बताया कि प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान गोताखोरों की भी मदद ली जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए घाट पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा विसर्जन स्थल पर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे।
सीओ अरविंद सोनकर के साथ निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट की स्थिति, आवागमन के रास्ते और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को विसर्जन से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।