Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
VIDEO: बिजलीकर्मी पर कार्रवाई की मांग को लेकर किसानों का धरना, महिलाओं से अभद्रता के आरोप में 17 जुलाई को दिया था प्रार्थनापत्र
{"_id":"6a8803551b55d9eb660aeb04","slug":"video-video-bjalkarama-para-kararavaii-ka-maga-ka-lkara-kasana-ka-thharana-mahalo-sa-abhatharata-ka-aarapa-ma-17-jalii-ka-thaya-tha-pararathanapatara-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बिजलीकर्मी पर कार्रवाई की मांग को लेकर किसानों का धरना, महिलाओं से अभद्रता के आरोप में 17 जुलाई को दिया था प्रार्थनापत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बिजलीकर्मी पर कार्रवाई की मांग को लेकर किसानों का धरना, महिलाओं से अभद्रता के आरोप में 17 जुलाई को दिया था प्रार्थनापत्र
बिजली समस्या को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान महिलाओं से कथित अभद्र व्यवहार के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज संगठन पदाधिकारियों और किसानों ने शुक्रवार को संगठन अध्यक्ष रीता सिंह के नेतृत्व में गौरीगंज स्थित कार्यालय परिसर में धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से संबंधित विद्युतकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर धरना अनिश्चितकालीन कर दिया जाएगा।
संगठन पदाधिकारियों ने सीओ गौरीगंज को दिए पत्र में बताया कि 16 जुलाई को बिजली की समस्या को लेकर 132 केवी पावर हाउस पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया था। आरोप है कि इस दौरान एक विद्युतकर्मी ने वहां मौजूद महिलाओं के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार करते हुए अमर्यादित आचरण किया। घटना को लेकर 17 जुलाई को पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई थी।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रार्थनापत्र दिए जाने के बाद भी अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे संगठन और किसानों में आक्रोश है। उनका कहना है कि महिलाओं के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार को लेकर जिम्मेदार कर्मचारी के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।पदाधिकारियों ने कहा कि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन रूप दिया जाएगा।
धरने में गीता गौतम, सावित्री अग्रहरी, श्यामा मिश्रा और राजपती गौतम समेत संगठन के पदाधिकारी और किसान शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।