{"_id":"6ad73c6469e2459e1703a178","slug":"video-algaugdhha-ma-apara-palsa-mahanathashaka-bhagata-na-parakha-thashahara-sarakashha-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में अपर पुलिस महानिदेशक भगत ने परखी दशहरा सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में अपर पुलिस महानिदेशक भगत ने परखी दशहरा सुरक्षा
अलीगढ़ में दशहरा पर्व और रावण दहन के मद्देनजर अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन एस.के. भगत ने जनपद अलीगढ़ का भ्रमण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भगत ने अचलताल स्थित रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने रामलीला आयोजन की सुरक्षा व्यवस्थाएं परखीं। अचलताल से नुमाइश ग्राउंड तक शोभायात्रा मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त भी किया। नुमाइश ग्राउंड में रावण दहन स्थल की तैयारियों का जायजा लिया गया। अधिकारियों को दशहरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, यातायात सुचारु रखने और भीड़ प्रबंधन पर जोर दिया गया। संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता और अराजक तत्वों पर नजर रखने को कहा गया। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रभाकर चौधरी सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।