POCO M5 Unboxing: कितना दम है पोको के इस नए फोन में

Poco M5 को 6.58 की फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ पेश किया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। POCO M5 का बैक पैनल लेदर टेक्सचर के साथ आता है और यही इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। यह टेक्स्चर फोन को स्लिप नहीं होने देता है और लेदर की फीलिंग आती है। POCO M5 को तीन कलर ब्लैक, ब्लू और येल्लो में खरीदा जा सकेगा। रिव्यू के लिए हमारे पास येल्लो कलर है जो कि पोको का सिग्नेचर कलर भी है। बैक पैनल प्लास्टिक और ग्लास का है।
विज्ञापन