{"_id":"67f59775111e48981707ab99","slug":"video-dhami-bobbys-four-goals-made-haryanas-victory-easy-2025-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : धामी बॉबी के चार गोल ने आसान की हरियाणा की जीत","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
VIDEO : धामी बॉबी के चार गोल ने आसान की हरियाणा की जीत
झांसी। पहला मैच गोवा हाॅकी और तेलंगाना हाॅकी के मध्य खेला गया। मैच में तेलंगाना हॉकी की ओर से सूर्य प्रकाश पोटलरी, नीरज कुमार पेड्डींटी, रोहित सिंह, राजू तल्ला, पीआर अय्यप्पा ने एक-एक गोल किए। वहीं गोवा हॉकी की तरफ से गणपति एच त्रिशूल ने एक गोल दागा। तेलंगाना हाॅकी ने 5-1 गोल से मैच जीता। मैच में तेलंगाना हॉकी के राजू तल्ला मैन ऑफ द मैच रहे।
दूसरा मैच हाॅकी मिजोरम बनाम दादर एंड नगर हवेली और दमन एंड दीव रहा। मैच में दादर एंड नगर हवेली और दमन द्वीव हॉकी की ओर से मोहम्मद यासीन एस, कोमल सिंह, सजल सक्सेना, कप्तान अरविंद यादव, दीपक यादव, विजय यादव ने एक-एक गोल दागे। जवाव में हॉकी मिजोरम की तरफ से कोई गोल नहीं कर सका। दादर एंड नगर हवेली और दमन एंड दीव हाॅकी की टीम ने 6-0 गोल से मैच जीता।
तीसरा मैच हाॅकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा हॉकी मध्य प्रदेश की टीम के बीच खेला गया। मैच में हॉकी मध्य प्रदेश की ओर से अहमद अली ने सर्वाधिक दो गोल, मोहम्मद जैद खान ने एक गोल किया। वहीं हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा की तरफ से संजीप नीलम व कप्तान अमित रोहिदास ने एक-एक गोल किए। हॉकी मध्य प्रदेश की टीम 3-2 गोल से विजयी रही। मैन ऑफ द मैच मध्य प्रदेश की टीम के प्रताप लकरा रहे।
चौथा मैच मणिपुर हॉकी और पुडुचेरी हॉकी के मध्य खेला गया। मैच में मणिपुर हॉकी के सीरिल लुगुन ने तीन गोल व थोकचोम किंगसन सिंह ने एक गोल किया। जवाव में पुडुचेरी हॉकी की तरफ से मणिकंदन एम, पी महेंद्रन व रजत मिंज ने एक-एक गोल दागे। मणिपुर हॉकी ने 4-3 गोल से जीत हासिल की। प्लेयर ऑफ द मैच मणिपुर हॉकी के सिरिल लुगुन रहे।
पांचवां मैच हॉकी हरियाणा और हाॅकी झारखंड के मध्य खेला गया। मैच में हॉकी हरियाणा की ओर से धामी बॉबी सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार गोल, अभिषेक ने तीन गोल, कप्तान मंजीत व पवन ने एक-एक गोल किया। वहीं हॉकी झारखंड की ओर से जोसेफ कॉंगरी ने एक गोल किया और हॉकी हरियाणा की टीम ने 9-1 गोल से मैच जीत लिया। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।