{"_id":"6ac39743be77aab963024f16","slug":"video-theog-jinds-vicky-hooda-won-a-huge-prize-of-rs-15-lakh-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"ठियोग: फागू के तलाई में कुश्ती मेला, जींद के विकी हुड्डा ने जीती डेढ़ लाख की बड़ी माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठियोग: फागू के तलाई में कुश्ती मेला, जींद के विकी हुड्डा ने जीती डेढ़ लाख की बड़ी माली
फागू के तलाई में आयोजित कुश्ती मेले में जींद के पहलवान विकी हुड्डा ने डेढ़ लाख रुपये की बड़ी माली अपने नाम की। उन्होंने सीनियर वर्ग के रोमांचक मुकाबले में मुल्लापुर के हरि पहलवान को चित किया। कड़ाके की ठंड के बावजूद देर रात तक बड़ी संख्या में दर्शक फाइनल मुकाबला देखने के लिए मैदान में डटे रहे। विकी हुड्डा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह खिताब जीता। देर रात तक लोगों की भीड़ जुटी रही, जिससे क्षेत्र में कुश्ती के प्रति लोगों का आकर्षण साफ दिखा। मुख्य अतिथि प्रदेश सेब आढ़ती संघ के प्रधान हरीश ठाकुर ने विजेता पहलवान विकी हुड्डा को डेढ़ लाख रुपये की पुरस्कार राशि भेंट की। उन्होंने मेला कमेटी को आयोजन के लिए बधाई दी। हरीश ठाकुर ने कहा कि कुश्ती हमारी पारंपरिक खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजनों की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों की ओर बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि खेल युवाओं को स्वस्थ रखने के साथ अनुशासन और सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। ठंड के बावजूद दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ। रात को कृत्रिम प्रकाश की रोशनी में भी कुश्ती के मुकाबले जारी रहे। देर रात तक चले इन मुकाबलों ने दर्शकों को मैदान में बांधे रखा। यह कुश्ती मेला मेला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत शोभा राम राजटा की स्मृति में आयोजित किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।