{"_id":"6ae6b27b1d43df4792092336","slug":"video-chamiyana-super-specialty-hospital-shimla-open-heart-surgery-started-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला के चमियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शुरू हुई ओपन हार्ट सर्जरी, अब तक तीन ऑपरेशन सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला के चमियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शुरू हुई ओपन हार्ट सर्जरी, अब तक तीन ऑपरेशन सफल
हिमाचल प्रदेश के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से राहत भरी खबर है। शिमला स्थित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा शुरू हो गई है। इससे अब हृदय रोगियों को इस तरह की सर्जरी के लिए अन्य अस्पतालों पर निर्भर रहने की जरूरत कम होगी।
अस्पताल प्रबंधन ने शुक्रवार को अस्पताल में शुरू हुई हार्ट सर्जरी की सुविधा के संबंध में जानकारी साझा की। अस्पताल के प्राचार्य डॉ. ब्रिज शर्मा ने बताया कि संस्थान में अब तक तीन मरीजों की ओपन हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में हृदय रोगियों के उपचार की सुविधाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी यहां हार्ट सर्जरी की जाएंगी, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाया जा सकेगा।
चमियाना अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी शुरू होना हिमाचल प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे शिमला सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले हृदय रोगियों को विशेषज्ञ उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। खासकर उन मरीजों को लाभ मिल सकता है, जिन्हें पहले इस तरह की सर्जरी के लिए दूसरे बड़े चिकित्सा संस्थानों का रुख करना पड़ता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।