फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Trinetra Ganesh Fair

राजस्थान: त्रिनेत्र गणेश मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, 1200 पुलिसकर्मी तैनात; कल 5 लाख श्रद्धालुओं की उम्मीद

Sun, 13 Sep 2026 10:36 PM IST
सवाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: सवाई ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2026 10:36 PM IST
Trinetra Ganesh Fair
सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के मध्य रणथंभौर दुर्ग में विराजमान जन-जन के आराध्य देव भगवान त्रिनेत्र गणेश के तीन दिवसीय लक्खी मेले में आज अपार श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। आसपास के क्षेत्रों सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु त्रिनेत्र गणेश के दरबार में पहुंचे और अपनी व अपने परिवार की कुशलक्षेम की कामना की। मेले में उमड़े आस्था और श्रद्धा के सैलाब को लेकर मंदिर ट्रस्ट सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। त्रिनेत्र गणेश के दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालुओं के जयकारों से समूचा रणथंभौर गुंजायमान रहा।

नाचते-गाते और पैदल पहुंचे श्रद्धालु
रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश का तीन दिवसीय लक्खी मेला आज पूरी तरह परवान पर रहा। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह नजर आया। आसपास के क्षेत्रों सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु नाचते-गाते त्रिनेत्र गणेश के दरबार में पहुंचे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए आए, वहीं निजी वाहनों के अलावा परिवहन विभाग की बसों और ट्रेनों से भी भक्त मेले में पहुंचे।

मेले में 1200 पुलिसकर्मियों का जाब्ता
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट रहा। करीब 1200 पुलिसकर्मियों का जाब्ता पूरे मेले में तैनात किया गया है। रणथंभौर के जलाशयों पर बैरिकेडिंग के साथ गोताखोर भी तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

मंदिर ट्रस्ट ने की विशेष व्यवस्थाएं
मंदिर ट्रस्ट की ओर से मेला परिसर में श्रद्धालुओं के लिए छाया, पानी और रोशनी सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। भगवान त्रिनेत्र गणेश का विशेष श्रृंगार भी किया गया। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की गई, ताकि भीड़ के बीच श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।

मेला परिसर को 10 हिस्सों में बांटा
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पूरे मेला परिसर को 10 भागों में बांटा गया है। गणेश धाम पर विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां 24 घंटे कार्मिक तैनात किए गए हैं। रेलवे स्टेशन से मेला परिसर तक रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं रणथंभौर सर्किल से मेला परिसर तक जगह-जगह समाजसेवियों और भामाशाहों की ओर से निशुल्क भंडारे चलाए जा रहे हैं।

कल गणेश चतुर्थी पर उमड़ेगी भारी भीड़
त्रिनेत्र गणेश का मुख्य मेला कल गणेश चतुर्थी पर रहेगा। प्रशासन के अनुसार करीब 4 से 5 लाख श्रद्धालुओं के रणथंभौर पहुंचने की उम्मीद है। आज रात से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला बढ़ने की संभावना है, जो कल शाम तक जारी रहेगा। भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जम्मू-कश्मीर: उमर अब्दुल्ला के चुनावी डेब्यू पर सियासी घमासान, आगा रुहुल्ला ने सकीना इट्टू को दिया जवाब

बदायूं: खबरें प्रकाशित होने के बाद जागा बाढ़ खंड विभाग, कटान को रोकने के लिए शुरू किए इंतजाम

13 Sep 2026

रोहतक: सफाई कर्मचारी सोमवार को काम पर नहीं लिए गए तो फिर से हड़ताल की दी चेतावनी

13 Sep 2026

रेवाड़ी: ओपीएस बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने निकाला संकल्प मार्च

13 Sep 2026

बंगाणा के लखरूंह में गोगा जाहिर वीर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

13 Sep 2026
विज्ञापन

ऊना में जमकर बरसे बादल, गर्मी से मिली राहत; आलू समेत अन्य फसलों पर बारिश का असर पड़ने की चिंता

13 Sep 2026

गणेश जी की मूर्ति को अंतिम रूप देतीं कलाकार ममता और करिश्मा

13 Sep 2026
विज्ञापन

एएमयू सर सैयद हॉल नॉर्थ के छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

13 Sep 2026

सीतापुर पहुंचे अजय राय बोले- प्रदेश में भ्रष्टाचार व अराजकता का बोलबाला है

13 Sep 2026

लखनऊ में गणपति बप्पा को घर ले जाने को बाजार में उमड़े श्रद्धालु

13 Sep 2026

सैथवार मल्ल समाज को कम से कम पांच सीटें मिले तो करेंगे समर्थन: गंगा सिंह

13 Sep 2026

लखनऊ में बाजारों में गणेश प्रतिमा की खरीदारी को उमड़ी लोगों की भीड़

13 Sep 2026

मेरठ: नौ सूत्रीय मांगों को लेकर परिचालकों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

13 Sep 2026

वाराणसी में परीक्षार्थियों से बैग जमा करने के लिए वसूले रुपये

13 Sep 2026

बैडमिंटन विजेताओं को कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने किया पुरस्कृत

13 Sep 2026

सोलन किसान जनता मंडी में प्याज 10 रुपये सस्ता, सब्जियों के दाम स्थिर

13 Sep 2026

अब ट्यूब बनी एंबुलेंस: घायल महिला को उफनती नदी पार कराने लगाई जुगाड़, ट्यूब पर रखा पटिया और बैठाकर कराया पार

13 Sep 2026

सिरमौर: यशवंत विहार कॉलोनी में नाले का पानी घरों की बेसमेंट में घुसा

13 Sep 2026

गोंडा में कजरी तीज पर सरयू घाट उमड़े कांवड़िये, बोल बम के जयकारों से गूंजा घाट

13 Sep 2026

सुल्तानपुर में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित, प्रो. राधे श्याम सिंह ने किया संबोधित

13 Sep 2026

दिल्ली: डूसू चुनाव को लेकर एबीवीपी का घोषणा पत्र जारी, आवास-भागीदारी-विश्वास और परिणाम पर जोर; गीत भी लॉन्च

13 Sep 2026

बरेका में अखिल भारतीय ऑन-द-स्पॉट निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

13 Sep 2026

शिव की नगरी में कल से होगा गणपति बप्पा का महिमागान

13 Sep 2026

काशी में बाढ़ का पानी उतरा तो घाटों पर दिखने लगा मलबा

13 Sep 2026

फरीदाबाद की टेबल टेनिस टीम का जलवा, अंडर-14 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं ने जीते स्वर्ण पदक

13 Sep 2026

VIDEO: स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव 18-19 सितंबर को, नामचीन कलाकार बिखेरेंगे सुरों का जादू

13 Sep 2026

VIDEO: वीकेंड पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, रस्सी लगाकर भीड़ को किया नियंत्रित

13 Sep 2026

सनातन धर्म इंटर कॉलेज में परीक्षार्थियों ने दी एनडीए की परीक्षा

13 Sep 2026

सुल्तानपुर में वृद्ध महिला का शव मिला, भतीजे ने जताई हत्या की आशंका

13 Sep 2026

अयोध्या के रुदौली में सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित दुकानदारों ने विधायक की चौपाल में लगाई गुहार

13 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed