Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
The DC, SSP, and Chief Agriculture Officer visited villages and raised awareness among farmers regarding stubble management.
{"_id":"6ae5d762901ee5ee9d045114","slug":"video-the-dc-ssp-and-chief-agriculture-officer-visited-villages-and-raised-awareness-among-farmers-regarding-stubble-management-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीसी, एसएसपी और मुख्य कृषि अधिकारी ने किया गांवों का दौरा, किसानों को पराली प्रबंधन के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी, एसएसपी और मुख्य कृषि अधिकारी ने किया गांवों का दौरा, किसानों को पराली प्रबंधन के लिए किया जागरूक
जिले में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने और किसानों को फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा, एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू और मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. बलविंदर सिंह ने विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव चक्क सोमियां, कोहर सिंह वाला, चक्क जमींत सिंह वाला और चुग्गा में किसानों से बातचीत कर पराली प्रबंधन के तरीकों की जानकारी दी।
डिप्टी कमिश्नर ने किसानों से अपील की कि वे पराली को आग लगाने के बजाय खेतों में ही मिलाएं। इससे मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ेगी और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सकेगा।
गांव चुग्गा के प्रगतिशील किसान सतविंदर सिंह बराड़ और हरमनजीत सिंह बराड़ ने बताया कि उन्होंने मल्चर और पराली प्रबंधन तकनीक की मदद से करीब 65 एकड़ क्षेत्र में गेहूं की बिजाई की है। इस तकनीक से खेती की लागत और खादों की खपत कम करने के साथ मिट्टी की सेहत में भी सुधार होता है। डीसी ने किसानों के प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य किसानों को भी उनसे प्रेरणा लेने को कहा।
इसके अलावा गांव चक्क सोमियां में गुरविंदर सिंह, टेक सिंह, झरमल सिंह और सुखदर्शन सिंह से भी बातचीत की गई। डीसी ने इसी गांव में डंप मालिक कुलदीप सिंह भारवा के डंप का निरीक्षण किया, जहां अब तक करीब 1,350 मीट्रिक टन पराली जमा की जा चुकी है।
उन्होंने किसानों से पराली न जलाने और कृषि विभाग की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही मशीनरी व वैकल्पिक तकनीकों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।