Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
The Aggarwal Sabha in Kotkapura organized a *Bhajan Sandhya* to mark the occasion of Maharaja Agrasen Jayanti and honored social workers.
{"_id":"6acc46d269b7f608cb01f44f","slug":"video-the-aggarwal-sabha-in-kotkapura-organized-a-bhajan-sandhya-to-mark-the-occasion-of-maharaja-agrasen-jayanti-and-honored-social-workers-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में अग्रवाल सभा ने महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में करवाई भजन संध्या, समाजसेवियों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में अग्रवाल सभा ने महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में करवाई भजन संध्या, समाजसेवियों का किया सम्मान
अग्रवाल सभा कोटकपूरा की ओर से लाजपत नगर स्थित अग्रवाल भवन में रविवार रात महाराजा अग्रसेन जयंती को समर्पित भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कीर्तनीय सदा हरि के कलाकारों ने भजन गायक संजीव शर्मा के नेतृत्व में प्रभु महिमा का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से निहाल किया। इस दौरान समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अग्रवाल बंधुओं तथा नगर कौंसिल के नवनिर्वाचित पार्षद आशु गर्ग को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर अग्रवाल परिवारों को नगद राशि देकर सहायता प्रदान की गई।
अग्रवाल सभा के प्रधान सुभाष गोयल ने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी महाराजा अग्रसेन जयंती श्रद्धा, भावना और धूमधाम से मनाई गई। जयंती समारोह के तहत सुबह रक्तदान एवं मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित किए गए, जबकि रात्रि को भजन संध्या के साथ समारोह का समापन हुआ। भजन संध्या के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया। सुभाष गोयल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए सभा के सभी पदाधिकारियों और शहरवासियों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।