{"_id":"6ae968284267f321800ba560","slug":"video-punjab-congress-chief-pargat-singh-launched-an-attack-on-the-aap-government-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह ने आप सरकार पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह ने आप सरकार पर बोला हमला
पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक मुद्दों को लेकर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह ने आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और गुरुओं-पीरों की यह पावन धरती 'जंगलराज' के दौर से गुजर रही है।
परगट सिंह ने बताया कि पंजाब के लोगों के हक और इंसाफ की आवाज बुलंद करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 4 नवंबर को संगरूर के गांव फग्गूवाला में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक 'इंसाफ रैली' को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। पंजाब कांग्रेस नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और आम जनता से रैली में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील करते हुए परगट सिंह ने कहा कि यह महज एक राजनीतिक रैली नहीं, बल्कि पंजाब के अस्तित्व, स्वाभिमान और सुनहरे भविष्य को बचाने की निर्णायक लड़ाई है। राज्य के अधिकारों और लोगों को न्याय दिलाने के लिए सभी वर्ग फग्गूवाला पहुंचकर इस आवाज को ताकत दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।