फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   MP Charanjit Channi Morinda unjustified electricity bills all update

सांसद चरणजीत चन्नी बोले-नाजायज बिजली बिलों का भुगतान न करें लोग, कांग्रेस सरकार बनते ही होंगे माफ 

Mon, 05 Oct 2026 03:11 PM IST
Nivedita Nivedita
Updated Mon, 05 Oct 2026 03:11 PM IST
MP Charanjit Channi Morinda unjustified electricity bills all update
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि जिन लोगों के नाजायज बिजली बिल आ रहे हैं, वे फिलहाल इन बिलों का भुगतान न करें। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने पर ऐसे बिल पहले की तरह माफ कर दिए जाएंगे। चन्नी ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी मुफ्त योजनाओं के लिए पैसा जुटाने के उद्देश्य से लोगों को अधिक बिजली के बिल भेज रही है। दिवाली के बाद निकाली जाएगी ‘पगड़ी संभाल यात्रा’ चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी के अभियान को जोरदार तरीके से चलाने के लिए उन्होंने पार्टी को दिवाली के बाद साइकिल यात्राएं निकालने का सुझाव दिया है। विचार-विमर्श के बाद श्री चमकौर साहिब से तलवंडी साबो और श्री अमृतसर साहिब तक साइकिल यात्राएं निकाली जाएंगी। इन यात्राओं का नाम ‘पगड़ी संभाल यात्रा’ रखा जाएगा और इसका मुख्य थीम ‘जवानी बचाओ, नशे छुड़ाओ’ होगा। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान नशे, कानून-व्यवस्था की स्थिति और गैंगस्टरवाद जैसे मुद्दों को लोगों के बीच उठाया जाएगा। इस साइकिल यात्रा में हर समय करीब 2,000 लोग शामिल होंगे। चन्नी ने कहा कि युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करना तथा नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करना भी इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य होगा। ‘आप’ के विधायक ही बताएंगे पार्टी के अंदर के हालात : चन्नी विधायक सतवीर सिंह मैसरखाना द्वारा शिक्षा क्रांति को लेकर उठाए गए सवालों पर चन्नी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के आधे से अधिक विधायक आने वाले दिनों में खुद बताएंगे कि पार्टी के अंदर क्या हालात हैं। उन्होंने कहा कि आप के विधायक ही बताएंगे कि केजरीवाल एंड कंपनी ने पंजाब को किस तरह लूटा है। चन्नी ने आरोप लगाया कि पंजाब में लूटपाट और हत्याओं की घटनाएं बढ़ गई हैं तथा आए दिन लोगों को गोलियां मारी जा रही हैं। उन्होंने इसके लिए आम आदमी पार्टी पर गैंगस्टरों को संरक्षण देने और उन्हें पार्टी में शामिल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रोजाना नशे के कारण युवा अपनी जान गंवा रहे हैं, लेकिन सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। 11 से 14 अक्टूबर तक चमकौर साहिब में आंखों का कैंप मोरिंडा में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए चन्नी ने श्री चमकौर साहिब में आंखों का मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज को घर से लाकर आंखों का मुफ्त इलाज करवाने के बाद उसे वापस घर तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि मरीजों के लिए लंगर सहित हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। यह शिविर 11, 12, 13 और 14 अक्टूबर को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के सिंगापुर दौरे का दूसरा दिन

मंडी: नौ मील में अब डबल पिलर पर बनेगा वाया डक्ट ब्रिज, NHAI ने सिंगल पिलर डिजाइन पर जताई आपत्ति

05 Oct 2026

अमृतसर में जीआरपीएफ जवान पर फायरिंग

05 Oct 2026

कांगड़ा: वीकेंड पर बिना मैच के भी दर्शकों से गुलजार हुआ धर्मशाला स्टेडियम, पर्यटकों की भीड़ से ठेले वालों की चांदी

05 Oct 2026

परौर में सालाना सत्संग संपन्न, डेढ़ लाख संगत ने सुने हुजूर जसदीप सिंह गिल के प्रवचन; पठानकोट-मंडी हाईवे पर लगा जाम

05 Oct 2026
विज्ञापन

लखनऊ में बढ़ता जा रहा गोमती का जलस्तर, फैजुल्लागंज क्षेत्र में कॉलोनी में बढ़ा पानी

05 Oct 2026

गुरुहरसहाए में रिटायर्ड सूबेदार का गांव पहुंचने पर ढोल-ढमाकों के साथ हुआ स्वागत

विज्ञापन

एक दिन में तीन एनएमजी रैक लोड कर फिरोजपुर मंडल ने बनाया रिकॉर्ड

फिरोजपुर में 42 हॉटस्पॉट पर चला कासो अभियान, 440 जवानों ने ली तलाशी, 15 काबू

बहिबल गोलीकांड के पीड़ित परिवार ने थामा अकाली दल वारिस पंजाब दे का हाथ

कोटकपूरा के श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण रासलीला का भव्य समापन

राजस्थान: बस से अचानक उठा धुआं, फिर भड़की आग; 13 यात्रियों ने समय रहते बचाई जान

05 Oct 2026

उज्जैन: दशमी पर भस्म से सजे बाबा महाकाल, भांग से बनाया चंद्रमा और ॐ; दिव्य स्वरूप के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

05 Oct 2026

दिल्ली में वायरल गर्ल नीशू ने भी लगाया पिटाई का आरोप

04 Oct 2026

वर्ल्ड स्किल कॉम्पीटिशन: खंडवा के कोविद ने जीता रजत, अब पीएमओ से आया बुलावा; भारत को मिले 20 एक्सीलेंस अवार्ड

04 Oct 2026

कानपुर: अन्नू अवस्थी ने देव यात्रा निकाली, राजनीति की मन्नत मानी

04 Oct 2026

कानपुर: डॉ. गीता मिश्र स्मृति संगीत समारोह का हुआ आयोजन, तबला और गिटार के साथ कथक-भरतनाट्यम ने बांधा समां

04 Oct 2026

कानपुर: चकेरी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

04 Oct 2026

चरखी दादरी अनाज मंडी पहुंचे जोनल एडमिनिस्ट्रेटर, बाजरा खरीद की व्यवस्थाओं का लिया जायजा; अधिकारियों को दिए निर्देश

04 Oct 2026

कानपुर: जेठ के गाली देने पर महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

04 Oct 2026

कानपुर: हाईवे पर ट्रकों का बेतरतीब तरीके से खड़ा होना बड़े हादसों को दे रहा दावत

04 Oct 2026

बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम

04 Oct 2026

चंबा में 'उड़नपरी' सीमा का जोरदार स्वागत

04 Oct 2026

जेएनयू में अनशन-धरने का सियासी रण शुरू

04 Oct 2026

शुक्लागंज: मेधा सम्मान समारोह का आयोजन, 153 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

04 Oct 2026

शुक्लागंज: उफनाई गंगा का जलस्तर घटा, लेकिन लोगों की दुश्वारियां बरकरार

04 Oct 2026

शुक्लागंज: गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में चेन पुलिंग, सरैया रेलवे क्रॉसिंग पर रूक गई ट्रेन

04 Oct 2026

गाजियाबाद में बड़ी रामलीला कमेटी की ओर से भव्य रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया गया

04 Oct 2026

कानपुर में सड़क हादसा: बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत, दोस्त घायल

04 Oct 2026

लोटस बुलेवर्ड में सुविधाओं के साथ अपनापन, बाहर की अव्यवस्था बनी परेशानी

04 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed