{"_id":"6aed8bba8f7a7ebc1101a2c9","slug":"video-health-department-conducts-raids-on-sweet-shops-in-faridkot-collects-samples-for-testing-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में स्वास्थ्य विभाग की मिठाई की दुकानों पर दबिश, सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में स्वास्थ्य विभाग की मिठाई की दुकानों पर दबिश, सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे
फरीदकोट में दिवाली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए लोगों को साफ-सुथरी, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण मिठाइयों सहित अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को फरीदकोट, कोटकपूरा सहित आसपास के क्षेत्रों में मिठाइयों की दुकानों पर दबिश देकर खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया। लैब से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा के दिशा-निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से दशहरा पर्व से ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को भी जिले के विभिन्न स्थानों पर फूड सेफ्टी अफसर नवदीप चाहल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।
इस मौके पर फूड सेफ्टी अफसर नवदीप चाहल ने बताया कि खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने की प्रक्रिया पूरे साल जारी रहती है, लेकिन त्योहारों के सीजन में निगरानी और अधिक बढ़ा दी जाती है। उन्होंने बताया कि इस साल दशहरे से लेकर अब तक विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 45 सैंपल भरे जा चुके हैं। इनमें से कुछ की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, जबकि बाकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।