Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Four people, including three women, injured in a collision between a car and a combine harvester in Kapurthala; their condition is critical.
{"_id":"6ae82cdb6f424b54c402d5af","slug":"video-four-people-including-three-women-injured-in-a-collision-between-a-car-and-a-combine-harvester-in-kapurthala-their-condition-is-critical-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में कार और कंबाइन की टक्कर में तीन महिलाओं समेत चार घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में कार और कंबाइन की टक्कर में तीन महिलाओं समेत चार घायल, हालत गंभीर
गोइंदवाल साहिब रोड पर गांव उच्चा के निकट कार और कंबाइन के बीच हुई टक्कर में तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार, घायल एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। परिवार के लोग अपने किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर गोइंदवाल साहिब से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जब उनकी कार गांव उच्चा के पास पहुंची तो उसकी कंबाइन से टक्कर हो गई।
हादसे में परमजीत कौर पत्नी उपकार सिंह निवासी आदर्श नगर, जालंधर, सिमरनजीत कौर पत्नी जरनैल सिंह, मनजीत कौर पत्नी पलविंदर सिंह और जरनैल सिंह निवासी गांव निक्की मियाणी, बेगोवाल घायल हो गए।
घायलों को सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. जशन ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हादसे की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दे दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।