{"_id":"6a94eaab4ec075247d0f7ee0","slug":"video-food-safety-department-conducts-late-night-operation-in-ferozepur-surprise-checks-on-street-carts-and-shops-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन, देर रात रेहड़ियों और दुकानों की अचानक चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन, देर रात रेहड़ियों और दुकानों की अचानक चेकिंग
फिरोजपुर में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने देर रात फिरोजपुर शहर के बस्ती टैंकां वाली और आसपास के क्षेत्रों में खाने-पीने की रेहड़ियों व दुकानों की अचानक चेकिंग की। इस दौरान खाद्य कारोबारियों को फूड सेफ्टी एवं हाइजीन नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई।
फूड सेफ्टी विभाग के इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने चेकिंग के दौरान दुकानदारों को खाना तैयार करते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, दस्ताने व साफ एप्रन पहनने तथा सिर ढकने के लिए कैप का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए। खाद्य पदार्थों को किसी भी प्रकार की गंदगी और दूषण से बचाने पर भी जोर दिया गया।
विभाग ने खाद्य पदार्थों में अनधिकृत या हानिकारक रंगों का इस्तेमाल न करने तथा रंगीन चटनियों से परहेज करने की हिदायत दी। आइसक्रीम सहित अन्य खाद्य कारोबारियों को वैध फूड सेफ्टी लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन लेकर ही कारोबार करने को कहा गया। आइसक्रीम विक्रेताओं को कृत्रिम रूप से रंगी कैंडी और चेरी की जगह निर्धारित मानकों के अनुसार सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण सामग्री इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए।
टीम ने कुछ तंबाकू की दुकानों की भी जांच की, जहां संदिग्ध उत्पाद/पदार्थ मिले। विभाग ने कहा कि इनके संबंध में नियमों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।