{"_id":"6aa0d6151dfad847ca004b3d","slug":"video-farmer-leader-jagjit-dallewal-placed-under-house-arrest-in-faridkot-police-action-ahead-of-farmers-panchayat-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में किसान नेता जगजीत डल्लेवाल घर में नजरबंद, किसान पंचायत से पहले पुलिस का एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में किसान नेता जगजीत डल्लेवाल घर में नजरबंद, किसान पंचायत से पहले पुलिस का एक्शन
फरीदकोट में भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की बुधवार को होने वाली किसान पंचायत से पहले पुलिस ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल को उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया है। इसके अलावा फरीदकोट समेत आसपास के जिलों में संगठन के कई पदाधिकारियों को भी उनके घरों में नजरबंद किया गया है। किसान नेताओं के घरों के बाहर पुलिस का पहरा लगाया गया है।
पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन इससे किसानों की आवाज को नहीं दबाया जा सकता। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे। किसानों की ओर से पिछले करीब पांच महीनों से फरीदकोट समेत पंजाब के 12 जिलों में लैंड मॉर्गेज बैंकों के बाहर धरने दिए जा रहे हैं। उनकी मुख्य मांगों में कमर्शियल बैंकों की तर्ज पर लैंड मॉर्गेज बैंकों में ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) स्कीम लागू करना, किसानों के खाली चेक वापस करना और शंभू-कनौरी बॉर्डर आंदोलन के दौरान चोरी हुए सामान की भरपाई करना शामिल है। 29 अगस्त के प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन से पहले भी कई किसानों को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया था। इसके बाद संगठन ने जेल भरो आंदोलन शुरू किया। इसी क्रम में बुधवार को किसान पंचायत रखी गई थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने नेताओं को नजरबंद कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।