{"_id":"6ac35e7fc0e69c5cc3080c4d","slug":"video-bku-ekta-ugrahan-has-set-up-an-indefinite-permanent-protest-camp-outside-the-moga-dc-office-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा डीसी दफ्तर के बाहर भाकियू एकता उगराहां ने लगाया अनिश्चितकालीन पक्का मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा डीसी दफ्तर के बाहर भाकियू एकता उगराहां ने लगाया अनिश्चितकालीन पक्का मोर्चा
भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) की राज्य कमेटी के आह्वान पर किसानों ने सोमवार से मोगा डीसी कार्यालय के बाहर 13 मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन पक्का मोर्चा शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में किसान धरने में पहुंचे। किसानों ने डीसी और एसएसपी कार्यालय के दोनों गेट बंद कर पंजाब और केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान किसी भी अधिकारी को कार्यालय से बाहर नहीं आने दिया जाएगा और जिला कॉम्प्लेक्स का घेराव जारी रखा जाएगा। पुलिस की ओर से जिला कॉम्प्लेक्स के दोनों गेट को बंद करके भारी गिनती में पुलिस फोर्स तैनात किया गया ताकि किसान अंदर न पहुंच सके।
किसान नेताओं ने बताया कि मांगों को लेकर इससे पहले भी डीसी कार्यालय के बाहर लगातार 13 दिनों तक धरना दिया गया था, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद राज्य कमेटी के निर्देश पर सोमवार से पंजाब के सभी जिला मुख्यालयों में डीसी कार्यालयों के बाहर पक्के मोर्चे शुरू किए गए हैं। किसानों की प्रमुख मांगों में भारत-अमेरिका व्यापार समझौता रद्द करना, लैंड पूलिंग पॉलिसी वापस लेना, फसलों के नुकसान का उचित मुआवजा देना, किसानों के कर्ज माफ करना, फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी देना, किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेना और बिजली बिल-2020 वापस लेना शामिल हैं। किसान नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को नजरअंदाज किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य कमेटी के निर्देशों के अनुसार पंजाब के सभी जिलों में पक्के मोर्चे लगाए गए हैं और मांगें पूरी होने तक किसानों का संघर्ष जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।