{"_id":"6a8983e5ff4cc91a11078f8a","slug":"video-17-kg-of-poppy-husk-seized-from-an-apple-laden-truck-at-madhopur-checkpoint-two-arrested-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"माधोपुर नाके पर सेब से लदे ट्रक से 17 किलो भुक्की बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माधोपुर नाके पर सेब से लदे ट्रक से 17 किलो भुक्की बरामद, दो गिरफ्तार
"युद्ध नशे के विरुद्ध" अभियान के तहत थाना सुजानपुर पुलिस ने माधोपुर नाके पर चेकिंग दौरान सेबों से लदे एक ट्रक से 17 किलोग्राम भुक्की (चूरा पोस्त) बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी धार कलां राजेश कक्कड़ ने बताया कि पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी के दौरान ट्रक चालक और उसके साथी को रंगे हाथों काबू किया है। यह दोनों जम्मू की ओर से ला सेब की पेटियों से लदे ट्रक (पीबी06 बीएन 5139) को संदेह के आधार पर रोका गया। जब ट्रक केबिन की तलाशी ली गई तो ड्राइवर सीट के पीछे कंबल के नीचे छिपाकर रखा गया एक सफेद रंग का प्लास्टिक का थैला मिला, जिससे 17 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ट्रक चालक मनजिंदर सिंह उर्फ कैप्टन निवासी गांव भामड़ी थाना श्री हरगोबिंदपुर, गुरदासपुर और उसके साथ बैठे सतनाम सिंह उर्फ सत्ता निवासी बख्तपुरा, थाना तिब्बड़, गुरदासपुर के रूप में हुई है। पुलिस थाना सुजानपुर में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 15-61-85 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि नशे की इस सप्लाई चेन और नेटवर्क के बाकी कड़ियों का पता लगाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।