Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
The victorious Indian hockey team arrived in Punjab after winning gold at the Asian Games.
{"_id":"6ac4801d74defa6dba00eb02","slug":"video-the-victorious-indian-hockey-team-arrived-in-punjab-after-winning-gold-at-the-asian-games-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर पंजाब पहुंची विजेता भारतीय हॉकी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर पंजाब पहुंची विजेता भारतीय हॉकी टीम
जापान की धरती पर तिरंगा लहराने और एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद विजेता भारतीय हॉकी टीम मंगलवार को पंजाब पहुंची। टीम श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमृतसर पहुंची, जहां खिलाड़ियों के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। खिलाड़ियों के पहुंचते ही एयरपोर्ट पर जीत का उत्साह दिखाई दिया।
टीम की अगुवाई कर रहे कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि अब टीम के पास अगले बड़े मुकाबलों की तैयारी के लिए करीब दो साल का समय है। इस दौरान जिन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है, उन पर विशेष मेहनत की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैच के पहले हाफ में टीम का दबदबा रहा, जबकि दूसरे हाफ में कुछ छोटी गलतियां हुईं, लेकिन खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम किया।
हरमनप्रीत ने युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि कई खिलाड़ियों के लिए यह पहला बड़ा टूर्नामेंट था। उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत को भी देश के लिए गर्व का क्षण बताया।
वहीं, खिलाड़ी जुगराज सिंह ने कहा कि दबाव वाले मुकाबलों में आखिरी समय तक संघर्ष करने का जज्बा ही टीम की ताकत है। ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी टीम का अगला लक्ष्य वहां भी पदक जीतना है। उन्होंने सफलता में परिवार के सहयोग को अहम बताया।
हॉकी खिलाड़ी दिलप्रीत सिंह के घर उनके स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उनकी मां ने कहा कि यह पूरे परिवार के लिए बेहद गर्व का पल है कि बच्चे देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लौटे हैं। उन्होंने बताया कि दिलप्रीत के पसंदीदा राजमा-चावल और खीर तैयार की गई है। परिवार और गांव के लोग भी उसके घर पहुंचने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद पूरा परिवार एक साथ होगा और यह खुशी शब्दों में बयां करना मुश्किल है कि बच्चों ने पंजाब और देश का नाम रोशन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।