Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Panic ensues following reports of a shooting in Street No. 4 of Bansan Wala Bazaar, Amritsar.
{"_id":"6abf37aa293b9723320b4000","slug":"video-panic-ensues-following-reports-of-a-shooting-in-street-no-4-of-bansan-wala-bazaar-amritsar-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के बांसां वाला बाजार की गली नंबर-4 में फायरिंग की सूचना से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के बांसां वाला बाजार की गली नंबर-4 में फायरिंग की सूचना से हड़कंप
अमृतसर के बांसां वाला बाजार की गली नंबर-4 में फायरिंग की सूचना मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना 112 के माध्यम से पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में किसी व्यक्ति के गोली लगने या घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है।
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि इलाके में खुलेआम जुआ, सट्टेबाजी और नशे का कारोबार चल रहा है। विरोध करने पर करीब 10 लोगों ने उनके लड़कों को घेर लिया और करीब चार राउंड फायरिंग की। परिवार का आरोप है कि हमलावर मौके से एक्टिवा और मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस संबंध में पहले पुलिस को शिकायतें दी गई थीं।
परिवार ने मंदिर की प्रधानगी और मंदिर परिसर में दुकानों के निर्माण को लेकर पुरानी रंजिश के चलते हमला करवाने का आरोप भी लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारी के अनुसार दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बयान दर्ज किए जा रहे हैं। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मौके पर मिले वाहनों के मालिको की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में तथ्य सामने आने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।