Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Devotees throng the langar hall at Sri Harmandir Sahib on the occasion of the Parkash Purab (birth anniversary) of Guru Ramdas Ji.
{"_id":"6adee21608e18c5a8c0c7502","slug":"video-devotees-throng-the-langar-hall-at-sri-harmandir-sahib-on-the-occasion-of-the-parkash-purab-birth-anniversary-of-guru-ramdas-ji-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर श्री हरिमंदिर साहिब के लंगर हॉल में उमड़ी संगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर श्री हरिमंदिर साहिब के लंगर हॉल में उमड़ी संगत
श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब स्थित श्री गुरु रामदास लंगर हॉल में संगत की भारी भीड़ उमड़ रही है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने के साथ लंगर छकने और सेवा निभाने के लिए पहुंच रहे हैं। लंगर हॉल के मैनेजर सतिंदर सिंह बाजवा ने प्रकाश पर्व की संगत को बधाई देते हुए कहा कि श्री गुरु रामदास जी ने अमृतसर शहर की स्थापना की थी। उनके प्रकाश पर्व पर हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।
बाजवा ने बताया कि लंगर में अमेरिका, कनाडा सहित विभिन्न देशों से संगत सेवा करने पहुंचती है। इस अवसर पर देसी घी की जलेबियां, लड्डू, पकौड़े, सेब और केले सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों की सेवा श्रद्धा के साथ की जाती है। कार सेवा वाले महापुरुषों, गुरुद्वारा गुरु के बाग और अन्य संगठनों की ओर से भी लंगर की सेवाएं निभाई जाती हैं।
उन्होंने बताया कि संगत की भारी आमद और जगह की कमी को देखते हुए लंगर के प्रबंधों का विस्तार किया जाता है। तेजा सिंह समुद्री हॉल के नजदीक और बाबा अटल राय जी के स्थान पर भी तीन से चार अतिरिक्त लंगर चलाए जाते हैं, ताकि श्रद्धालुओं को आसानी से लंगर छकाया जा सके।
बाजवा ने कहा कि लंगर कार्यालय 24 घंटे खुला रहता है। सेवा करने के इच्छुक श्रद्धालु किसी भी समय कार्यालय से संपर्क कर अपनी सुविधानुसार सेवा निभा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।