फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal Decorated with Vaishnav Tilak and Ram Bilva Leaves During Ujjain Bhasma Aarti

उज्जैन: वैष्णव तिलक और राम नाम के बिल्व पत्र से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में गूंजा जय श्री महाकाल का उद्घोष

Thu, 03 Sep 2026 07:40 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2026 07:40 AM IST
Baba Mahakal Decorated with Vaishnav Tilak and Ram Bilva Leaves During Ujjain Bhasma Aarti
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि, गुरुवार की सुबह 3 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और जय श्री महाकाल के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि, गुरुवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान भस्म आरती के लिए सुबह 3 बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित किया गया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया।

कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंड माला धारण करवाई गई। आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि बाबा महाकाल का वैष्णव तिलक और राम नाम के बिल्व पत्र से आकर्षक श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित की गई। इसके बाद कपूर आरती कर भोग भी लगाया गया।

आज भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।

ये भी पढ़ें-  26 साल बाद फिर वर्दी में: संत बन चुके पूर्व जवान की हुई CRPF में वापसी, बर्खास्तगी के बाद बन गए थे संत


आरती का समय
  • भस्म आरती: सुबह 3:00 से 6:00 बजे तक
  • दध्योदक आरती: सुबह 7:00 से 7:45 बजे तक
  • भोग आरती: सुबह 10:00 से 10:45 बजे तक
  • संध्या पूजन: शाम 5:00 से 5:45 बजे तक
  • संध्या आरती: शाम 7:00 से 7:45 बजे तक
  • शयन आरती: रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक
महाकालेश्वर मंदिर में आरतियों का यह संशोधित समय आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक प्रभावी रहेगा।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

विकास भवन स्थित जनपद पंचायत रिसोर्स सेंटर में हुआ सीएम के संबोधन का सजीव प्रसारण; VIDEO

03 Sep 2026

युवा संसद में गूंजे लोकतंत्र के स्वर, 39 जीटीसी की टीम रही अव्वल; VIDEO

03 Sep 2026

सीता कुंड मंदिर के पास मोड़ पर गिरा पेड़ बना परेशानी का सबब, VIDEO

03 Sep 2026

वाराणसी पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार;video

03 Sep 2026

VIDEO: अग्रवाल समाज की बैठक में दरोगा ने कहे ऐसे शब्द, भड़क उठे लोग: थाने में कर दिया हंगामा

03 Sep 2026
विज्ञापन

महाराष्ट्र की प्रेरणा और तमिलनाडु की राजेश्वरी ने किया दमखम का प्रदर्शन; VIDEO

02 Sep 2026

VIDEO: छाता शुगर मिल धरनास्थल पर अनोखा प्रदर्शन, महिलाओं ने किया भजन-कीर्तन

02 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: फतेहाबाद के कंस मेले में फूहड़ डांस और डीजे पर रोक

02 Sep 2026

VIDEO: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से पलटी दूसरी कार

02 Sep 2026

VIDEO: अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, बड़ा हादसा टला

02 Sep 2026

VIDEO: बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल

02 Sep 2026

VIDEO: बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, सात घायल

02 Sep 2026

VIDEO: पिस्टल के साथ पकड़ा नाबालिग, जांच में जुटी पुलिस

02 Sep 2026

VIDEO: घर में घुसकर महिला से आपत्तिजनक हरकत का आरोप

02 Sep 2026

VIDEO: बिजली चोरी में आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

02 Sep 2026

VIDEO: उपचार के दौरान घायल साध्वी की मौत

02 Sep 2026

VIDEO: नींद की झपकी आने से ट्रेलर 20 फीट गहरी खाई में पलटा, चालक-परिचालक घायल

02 Sep 2026

केंद्रीय मंत्री सुकांत के घर पहुंचे सीएम शुभेंदु, बच्चों को दिया आशीर्वाद

02 Sep 2026

कानपुर: जलभराव से घरों तक आ रहे मगरमच्छ और जहरीले सांप, खतरे में लोगों की जान

02 Sep 2026

दिल्ली में युवती ने सगे मौसा को उतारा मौत के घाट

02 Sep 2026

जालंधर के गुरुद्वारा साहिब के बाहर देर रात दातर लेकर दिखे 2 संदिग्ध, सेवादारों के चिल्लाने पर मौके से फरार;

02 Sep 2026

जालंधर में व्यापारी की गाड़ी से 10 लाख कैश लूट ले गया चोर

02 Sep 2026

दवा विक्रेताओं का बड़ा फैसला: मृत बैगा बच्चों को न्याय दिलाने के लिए कल बालाघाट में आधे दिन की हड़ताल

02 Sep 2026

प्रशासन की अनदेखी से दम तोड़ रहे ऐतिहासिक कुएं, VIDEO

02 Sep 2026

मणिदेव चतुर्वेदी बोले- मेरी गिरफ्तारी का वारंट किसान नेता होना नहीं, ब्राह्मण होना है; VIDEO

02 Sep 2026

VIDEO: मेडिकल कॉलेज की लैब रिपोर्ट पर मरीज ने उठाए सवाल

02 Sep 2026

VIDEO: मेडिकल कॉलेज में बच्ची के अपहरण का प्रयास, मोबाइल लेकर भागा युवक

02 Sep 2026

VIDEO: शिक्षक पति के दूसरी शिक्षिका से संबंध के आरोप पर स्कूल में हंगामा

02 Sep 2026

VIDEO: ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले की कमान संभालेंगे गिर्राज चौधरी

02 Sep 2026

VIDEO: सम्मान निधि की आस में दफ्तरों के चक्कर काट रहे 20 हजार किसान

02 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed