फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Farmer consumes poison outside Chief Minister's 'Jan Vishwas' program; admitted to district hospital.

जन विश्वास कार्यक्रम में हंगामा: किसान ने खाया जहर, दूसरे व्यक्ति ने आग लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास

Sat, 22 Aug 2026 08:32 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 22 Aug 2026 08:32 PM IST
Farmer consumes poison outside Chief Minister's 'Jan Vishwas' program; admitted to district hospital.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को जन विश्वास कार्यक्रम में शामिल होने टीकमगढ़ पहुंचे। इस दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब अपनी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत लेकर पहुंचे एक किसान ने नगर पालिका परिषद के बाहर कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों घटनाओं के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव टीकमगढ़ पहुंचने के बाद सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंचे और वहां निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने ताखा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। यहां ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के सामने पानी की समस्या रखी। इसके बाद मुख्यमंत्री नगर पालिका परिषद पहुंचे, जहां जन विश्वास कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनी जा रही थीं।

पढे़ं:  जमीन सौदे के मामले में फंसीं पूर्व CSP नेहा पच्चीसिया, एफआईआर; भोपाल ट्रेनिंग सेंटर से हुईं फरार

इसी दौरान टीकमगढ़ निवासी सछ्येंद्र कुशवाहा अपनी पत्नी और बेटी के साथ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। बताया जा रहा है कि उनकी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत है। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने नगर पालिका परिषद के बाहर कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया।

जहर खाने के बाद सछ्येंद्र की तबीयत बिगड़ गई। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रिक्शे से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बाद उनके परिजनों में भी चिंता का माहौल है।

इसी दौरान टीकमगढ़ निवासी गंगू नाम के एक व्यक्ति ने भी आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्काल उसे पकड़कर स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि, उसने किस समस्या के चलते यह कदम उठाने का प्रयास किया, इसकी तत्काल जानकारी सामने नहीं आ सकी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान हुई इन दोनों घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ लोगों की शिकायतों और समस्याओं को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मोगा में आम आदमी पार्टी को बल, धोबी समाज के कई प्रमुख लोग साथियों सहित पार्टी में शामिल

Gurugram: सीमस मर्फी की फोटो प्रदर्शनी म्यूजियो कैमरा में शुरू, शशि थरूर ने किया उद्घाटन

22 Aug 2026

गुरुग्राम: सीएम सैनी को काले झंडे दिखाने पर आठ कांग्रेसी गिरफ्तार, SHO समेत कई पुलिसकर्मी निलंबित

22 Aug 2026

बांसगांव के स्कूल में बदहाली, टूटी दीवार पर गांधी जी की फोटो

22 Aug 2026

बरवाला के प्राचीन शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना

22 Aug 2026
विज्ञापन

अलीगढ़ जंक्शन पर पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस से 16 पैकेट गांजा मिला

22 Aug 2026

बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन की व्यवस्था और स्थानीय समस्याओं पर एसएसबी कमांडेंट ने की चर्चा

22 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर: जीएसटी धोखाधड़ी में दो साल से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

22 Aug 2026

बंद कमरे में बुजुर्ग का फंदे से लटका मिला शव

22 Aug 2026

Video: केडी सिंह बाबू स्टेडियम में ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का आयोजन

22 Aug 2026

बच्चे की हालत देख रुके डीएम, तत्काल कराया इलाज का इंतजाम

22 Aug 2026

जिला अस्पताल के सामने की सड़क बदहाली का शिकार

22 Aug 2026

स्वर्णकार कला बोर्ड के गठन की मांग

22 Aug 2026

गरीबों को आर्थिक मदद दिलाने के नाम पर 90 लाख की ठगी, चार गिरफ्तार

22 Aug 2026

त्योहारों से पहले पुलिस ने की दंगा नियंत्रण की मॉकड्रिल, वज्र वाहन से भी अभ्यास

22 Aug 2026

एसपी ने जवानों के साथ लगाई दौड़, फिटनेस और अनुशासन का दिया संदेश

22 Aug 2026

कुशीनगर में पेंशन बचाओ तिरंगा यात्रा, पुरानी पेंशन की मांग

22 Aug 2026

जेन-जी कनेक्ट यात्रा पहुंची कुशीनगर, युवाओं से किया संवाद

22 Aug 2026

महिला अस्पताल में अचानक बढ़े मरीज, जांच, रिपोर्ट लेने के लिए जद्दोजहद

22 Aug 2026

दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

22 Aug 2026

सदर सीएचसी में एसआरएम की टीम ने व्यवस्थाओं की जांच की

22 Aug 2026

VIDEO: काशी विद्यापीठ में परीक्षा में खामी का आरोप लगा छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक का फूंका पुतला

22 Aug 2026

कानपुर: अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका अधिकारियों से भिड़े अतिक्रमणकारी

22 Aug 2026

गाजियाबाद में चोर बेखौफ: रावली गांव में दो माह में 8 चोरी की वारदात, ज्ञापन सौंप दी DCP ऑफिस घेरने की चेतावनी

22 Aug 2026

नंदासैंण: न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 116 छात्र-छात्राओं का ब्लॉक स्तर के लिए चयन

22 Aug 2026

आरक्षण के विरोध में चल रहे धरने में शामिल युवाओं को लेकर केंद्रीय नेतृत्व के पास जाएंगे ब्रजेश पाठक

22 Aug 2026

अलीगढ़ में मौसम ने ली करवट, बारिश के बाद उमस से मिली राहत

22 Aug 2026

कानपुर: घाटमपुर में आपत्तिजनक हालत में देखने पर महिला ने प्रेमी संग खाया जहरीला पदार्थ

22 Aug 2026

कन्नौज सौरिख में रोडवेज बस की टक्कर से दो दोस्तों की मौत

22 Aug 2026

स्कूल निरीक्षण के दौरान बवाल, CJP महिला कार्यकर्ता ने लगाए मारपीट के आरोप

22 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed