फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   liquor contractor claiming to be MLA nephew intimidated women

MP: खुद को विधायक का भांजा बता शराब बेच रहे ठेकेदार ने महिलाओं पर झाड़ा रौब, विधायक बोलीं पहचानती नहीं

Mon, 24 Aug 2026 10:50 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Mon, 24 Aug 2026 10:50 PM IST
liquor contractor claiming to be MLA nephew intimidated women

खंडवा में नशा मुक्ति अभियान के दौरान शराब ठेकेदार द्वारा खुद को खंडवा विधायक का भांजा बताकर कार्रवाई से बचने और महिलाओं पर धौंस जमाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार वीडियो जिले के खिड़गांव का है, जहां शराब ठेकेदार सदानंद के द्वारा गांव में अवैध शराब बेची जा रही थी। इस बीच नशा मुक्ति अभियान से जुड़ी ममता मोरे और अन्य महिलाएं उन्हें गांव में शराब बंदी कर युवाओं को शराब के नशे से दूर रखने की समझाइश देने पहुंचीं थीं। शराब ठेकेदार को उनकी बात नागवार गुजरी, और उसने खुद को खंडवा विधायक कंचन तनवे और उनके पति मुकेश तनवे को मामा मामी बताकर महिलाओं पर रौब झड़ना शुरू कर दिया।

महिलाओं पर रौब झाड़ कार्रवाई से बचने की कोशिश
हालांकि महिलाओं ने मौके से ही स्पीकर चालू कर विधायक को फोन लगाकर मामला बताने की कोशिश की। इस बीच विधायक के पीए सुनील ने फोन रिसीव कर उक्त शराब ठेकेदार सदानंद को समझाइश भी दी, लेकिन अवैध शराब बेच रहा ठेकेदार लगातार खुद को विधायक का भांजा बताकर कार्रवाई और महिलाओं के आक्रोश से बचने की कोशिश करता रहा। वीडियो सामने आने के बाद खंडवा विधायक ने इस पर सफाई देते हुए शराब ठेकेदार को पहचानने से ही इनकार कर दिया, और उससे किसी भी तरह का रिश्ता नाता नहीं होने और उनकी छवि धूमिल करने पर कार्रवाई कराने की बात कही है। साथ ही इस तरह के अवैध काम करने वालों को उन्होंने समझाइश देते हुए सही काम करने की सीख भी दे डाली। बता दें कि, जिले के ग्रामीण अंचल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें- सरकारी खजाने पर नजर रखने वालों पर शिकंजा, 530 से ज्यादा पर FIR; 223 करोड़ की रकम वापस

कई लोग हैं जो जोड़ लेते है ऐसे फर्जी रिश्ते नाते
इधर इस मामले में खंडवा विधायक कंचन तनवे का कहना था कि वीडियो में उनको लेकर अनर्गल बोलने वाले शख्स पर उनको हंसी आती है। चूंकि, वे विधायक बनी हैं, तो कई लोग इस तरह के रहते हैं जो इस तरह से फर्जी रिश्ते नाते जोड़ लेते हैं। पर यदि वे उन्हें अपना रिश्तेदार बता रहे हैं तो क्या इससे उन्हें गलत और अवैध काम करने की छूट मिल जाएगी। वे तो एक जनप्रतिनिधि हैं। क्या ऐसे लोगों को उनकी छवि धूमिल करने की छूट मिल जाएगी। इसलिए उनसे अपने झूठे रिश्ते जोड़ने वाले उस भाई से उन्हें इतना ही कहना है कि हमें ईश्वर ने शरीर दिया है, तो उससे हम अच्छे और लोगों के भलाई के काम करें।

वे तो जगत मामी हैं, प्रशासन से चर्चा कर करेंगी कार्रवाई
यही नहीं, खंडवा विधायक कंचन तनवे ने वायरल वीडियो में शराबबंदी को लेकर प्रयास कर रही ग्रामीण महिलाओं की भी जमकर तारीफ करते हुए उन्हें साधुवाद दिया। साथ ही उनके शराबबंदी के अभियान का भी उन्होंने समर्थन करते हुए कहा कि, जगह-जगह शराब मुक्ति का जो अभियान चलाया जा रहा है यह एक अच्छी पहल है। क्योंकि शराब के नशे में कई परिवार बर्बाद हो चुके हैं और बच्चे अनाथ हो चुके हैं। ऐसे में हम सभी को चाहिए कि अभी रक्षाबंधन का त्यौहार भी चल रहा है, तो उसकी लाज रखते हुए शराबबंदी कर रही उन महिलाओं का सहयोग करें। इस तरह से कई लोग उनके साथ रिश्तेदारी बताते रहते हैं, लेकिन उनकी तो सारी आम जनता ही भाई बहन हैं। उस शख्स ने उन्हें और उनके पति को मामा मामी बताया है तो वे दोनों तो जगत मामा और जगत मामी हैं। यदि उनके परिवार में भी कोई गलत काम करेगा, तो उस पर भी वे कार्रवाई करा सकती हैं। यदि इस मामले में कार्रवाई के लिए उन्हें प्रशासन से चर्चा करना पड़ा, तो वह भी वे करेंगीं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पंजाब कांग्रेस में CM चेहरे पर रार, चन्नी को आगे करने की मांग; हाईकमान की बढ़ी टेंशन

अंबेडकरनगर: स्कूल जाने वाली सड़क जर्जर, बरसात में जलभराव से बच्चों की बढ़ी परेशानी

24 Aug 2026

बीच बाजार दो आवारा सांडों में घमासान

24 Aug 2026

सनबीम वरुणा में 'मिले सुर मेरा तुम्हारा' में गूंजे सदाबहार सुर

24 Aug 2026

VIDEO: एडीजी प्रवीण कुमार ने नागेश्वरनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक, पूर्णिमा स्नान पर सुरक्षा बढ़ाई

24 Aug 2026
विज्ञापन

कैंसर से हुई पत्नी की मौत, इलाज पर खर्च हुए तीन लाख से अधिक

Umaria News: स्कूल जाने की मजबूरी में मौत से खेल रहे बच्चे, कमर तक पानी में उफनती नदी पार कर रहे विद्यार्थी

24 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: 40 भैंसों के लिए लगी 12 लाख रुपये की बोली

24 Aug 2026

VIDEO: लखनऊ के कई इलाकों में बारिश, पुरनिया के पास जोरदार बारिश

24 Aug 2026

VIDEO: खेलो इंडिया संवाद के संबंध में प्रेसवार्ता का आयोजन, ये रहे मौजूद

24 Aug 2026

VIDEO: रक्षाबंधन की तैयारी... बाजारों में सजी पांच रुपए से लेकर एक लाख तक की राखियां

24 Aug 2026

VIDEO: घर के अंदर लगाने वाले पौधों की मांग बढ़ी, ऐसे पौधे पसंद कर रहे लोग

24 Aug 2026

VIDEO: बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव और बदबू से लोग परेशान

24 Aug 2026

VIDEO: मुख्य चुनाव आयुक्त बोले- 97 करोड़ है भारत का मतदाता परिवार, पारदर्शिता का इससे बड़ा कोई उदाहरण नहीं

24 Aug 2026

खेडां वतन पंजाब दियां मशाल मार्च का पठानकोट में किया भव्य स्वागत

रोपड़ में सतलुज नदी के प्रदूषण को लेकर सियासत तेज, शिअद नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने सरकार से पूछे सवाल

बारिश के चलते शहर के 15 से ज्यादा इलाकों में हुआ जलभराव

24 Aug 2026

करनाल: हर्ष एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच की मांग पर अड़ा रोड़ समाज, कैमला में फूंका विधायक का पुतला; बोले- एडीजीपी की जांच से हम संतुष्ट नहीं

24 Aug 2026

भिवानी नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने चेयरपर्सन कार्यालय में डाला कूड़ा

24 Aug 2026

श्रेया उपाध्याय हत्याकांड का खुलासा, 22 लाख के लालच में सुपारी किलर ने की थी हत्या;video

24 Aug 2026

महंगी रसोई गैस के कारण ग्रामीण जंगल से लकड़ी लाने को मजबूर

मेरठ: ‘मां तुझे प्रणाम’ में देशभक्ति के रंग, छात्र-छात्राओं ने बांधा समां

24 Aug 2026

मेरठ: ‘मां तुझे प्रणाम’ इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता में सत्यकाम स्कूल की शानदार प्रस्तुति

24 Aug 2026

वीडियो: हमीरपुर में 27 को निकाली जाएगी नशा विरोधी जागरूकता रैली

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को निवेश के लिए किया आमंत्रित

24 Aug 2026

नूंह में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की बनी रणनीति

24 Aug 2026

हमीरपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस पर एनआईटी में होगा युवा कनेक्ट कार्यक्रम

सिरमौर उत्सव: नृत्य और गायन के ऑडिशन देने पहुंचे युवा

24 Aug 2026

सोनीपत हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, सहायक पुलिस आयुक्त से मिले हुडा कर्मचारी

24 Aug 2026

जींद राजकीय महिला महाविद्यालय में पीयर मेंटोरिंग कार्यक्रम आयोजित

24 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed