फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   In Railway Magistrate surprise inspection cracks down on food stalls

एमपी: मंगला एक्सप्रेस में बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद खंडवा स्टेशन पर छापा, फूड स्टॉल से मिला सड़ा हुआ खाना

Sat, 29 Aug 2026 03:51 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2026 03:51 PM IST
In Railway Magistrate surprise inspection cracks down on food stalls

खंडवा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रेलवे मजिस्ट्रेट की टीम के औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई शुक्रवार रात मंगला एक्सप्रेस में स्कूली बच्चों के फूड पॉइजनिंग का शिकार होने की घटना के बाद की गई। मजिस्ट्रेट की टीम ने स्टेशन के फूड स्टॉल, कैंटीन, प्लेटफॉर्म और अन्य व्यवस्थाओं की सघन जांच की।

दरअसल, हजरत निजामुद्दीन से एर्नाकुलम जा रही ट्रेन नंबर 12610 मंगला एक्सप्रेस में करीब 30 स्कूली बच्चे सफर कर रहे थे। बच्चों ने शुक्रवार दोपहर ट्रेन की पैंट्री कार से खाना खाया था। करीब चार घंटे बाद बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। इसकी सूचना मिलते ही खंडवा प्रशासन और रेलवे अधिकारी अलर्ट हो गए।

ट्रेन को खंडवा में रोककर बच्चों का प्राथमिक उपचार किया गया। खंडवा सीएमएचओ डॉ. ओपी जुगतावत के अनुसार, सभी बच्चों को ओआरएस और आवश्यक दवाएं दी गईं। बच्चों की स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेन को भुसावल के लिए रवाना किया गया। उनके साथ रेलवे डॉक्टरों की टीम भी भेजी गई। घटना के अगले दिन शनिवार को रेलवे मजिस्ट्रेट मोहित माधव के नेतृत्व में खंडवा रेलवे स्टेशन पर बड़ा चेकिंग अभियान चलाया गया।

पढ़ें: निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया की अग्रिम जमानत पर आज फैसला संभव, तीन फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम

फूड स्टॉल पर मिला फफूंद लगा खाना
औचक निरीक्षण के दौरान स्टेशन के खानपान केंद्रों पर कई अनियमितताएं सामने आईं। टीम को कुछ फूड स्टॉल पर फफूंद लगा और सड़ा-गला खाद्य पदार्थ मिला, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया। संबंधित वेंडर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई। जांच के दौरान कई दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों के पास वैध पहचान पत्र, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और जरूरी रिकॉर्ड भी नहीं मिले। ऐसे स्टॉल संचालकों पर जुर्माना लगाया गया और नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

टिकट चेकिंग में भी कई लोग पकड़े गए
रेलवे मजिस्ट्रेट की कार्रवाई सिर्फ खानपान की जांच तक सीमित नहीं रही। टीम ने प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में टिकट चेकिंग भी की। इस दौरान कई यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए, जबकि कुछ लोग बिना प्लेटफॉर्म टिकट के स्टेशन परिसर में मौजूद मिले। सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मौके पर जुर्माना वसूला गया। इसके बाद टीम ने एक ट्रेन की पैंट्री कार का भी निरीक्षण किया।

वहां खाद्य सामग्री व्यवस्थित मिली, लेकिन साफ-सफाई में कमी पाई गई। इस पर कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए स्वच्छता व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए गए। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सेहत और सुरक्षा के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्टेशन और ट्रेनों में खानपान व्यवस्था की जांच के लिए आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गुरुहरसहाय में फूड सेफ्टी विंग की बड़ी कार्रवाई, 376 किलो संदिग्ध मिठाई नष्ट

कानपुर के पुरवामीर में रेस्क्यू की भारी तबाही, पड़ोसी के बरामदे में रात गुजारने को मजबूर बेसहारा परिवार

29 Aug 2026

रुद्रपुर के विवादित बयान पर बोले सीएम धामी, रक्षाबंधन के मौके पर दिया बड़ा संदेश

29 Aug 2026

टोहाना: पीएम श्री स्कूल के प्रवक्ता का आमरण अनशन, नौ दिन से धरने पर बैठे, 31 को शहर में प्रदर्शन का ऐलान

29 Aug 2026

कानपुर: शुक्लागंज में रक्षाबंधन पर जाम से जुझे लोग, मरहला चौराहे से जाजमऊ हाईवे तक रेंगते दिखे वाहन

29 Aug 2026
विज्ञापन

एक मिनट छह सेकेंड के सीसीटीवी में कैद अंकित बालियान की हत्या, जिम से निकलते ही चार हमलावरों ने घेरा

29 Aug 2026

ISI जासूसी केस पर मौलाना साजिद रशीदी का बड़ा बयान, बोले- पुराने आंकड़ों को भी याद रखें

29 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर में चौबेपुर के त्रिलोकपुर गांव में हंगामा, 18 घंटे बाद भी बच्ची का शव न मिलने से भड़के ग्रामीण

29 Aug 2026

कानपुर के सिखटिया गांव में अचानक धंस गई सात फीट जमीन

29 Aug 2026

धमकी भरे सरकारी पत्रों पर गढशंकर में कर्मचारी संगठनों गुस्सा फूटा, प्रदर्शन

नानकसर में नतमस्तक हुए हरियाणा के सीएम नायब सैनी, झूठे बर्तन मांजकर की सेवा

29 Aug 2026

पठानकोट में 65.80 लाख रुपये की लागत से 4.73 किलोमीटर सड़कों की विशेष मरम्मत शुरू

मोगा तहसीलदार कार्यालय में युवक का हंगामा, तहसीलदार के साथ हाथापाई में दोनों के कपड़े फटे

साइबर ठगी के 403 करोड़ खपाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार, मामले की जानकारी देतीं सहायक पुलिस अधीक्षक अरीबा नोमान

29 Aug 2026

कानपुर: घाटमपुर में देर रात भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर युवक की मौत

29 Aug 2026

मोगा मार्केट कमेटी की और से दाना मंडी में अवैध कब्जा हटाया

फरीदकोट में 600 ग्राम हेरोइन और 5100 रुपये ड्रग मनी समेत तस्कर गिरफ्तार

चिकन बनाने को लेकर भाइयों में विवाद: छोटे भाई ने फावड़ा मारकर की बड़े भाई की हत्या; आरोपी फरार

29 Aug 2026

रक्षाबंधन पर बच्चियों से मिले सीएम योगी, राखी बंधवाई और छात्राओं से किया संवाद

29 Aug 2026

फिरोजपुर में 30 अगस्त को होगा ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन

VIDEO: सड़क पर दिखा इतना विशाल अजगर, लोगों के खड़े हो गए रोंगटे; सामने आया वीडियो

29 Aug 2026

श्रावण पूर्णिमा पर शुरू हुई छोटी अमरनाथ यात्रा, महा ध्यानेश्वर गुफा के दर्शन को निकला जत्था

विशेश्वरगंज में बनेगा एसपी सिटी का नया कार्यालय, हुआ भूमि पूजन; VIDEO

29 Aug 2026

उज्जैन: भाद्रपद कृष्ण प्रतिपदा पर दिव्य स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में गूंजा ‘महाकाल’ का उद्घोष

29 Aug 2026

VIDEO: रक्षाबंधन पर रोडवेज की व्यवस्था बेपटरी, दो घंटे तक करना पड़ा बसों का इंतजार

28 Aug 2026

VIDEO: खेलो इंडिया डायलॉग में युवाओं ने सुनी प्रधानमंत्री की बात

28 Aug 2026

VIDEO: महिला के साथ पति का भी काट दिया पूरा टिकट, रोडवेज बस में हंगामा

28 Aug 2026

कानपुर: सब्जियां तोड़ने खेत पहुंचे किसान के परिवार को सुरक्षा कर्मियों ने रोका

28 Aug 2026

देहरादून: बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुलिस ने लाउड हेलर से लोगों को किया अलर्ट

28 Aug 2026

ऋषिकेश: तीर्थयात्रियों की बस पलटी चपेट में आने से 2 की मौत

28 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed