फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   municipal workers reached the house and threatened to throw garbage at the person

गुना: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत करना पड़ा भारी, नपा कर्मियों ने घर पहुंचकर दी गंदगी फेंकने की धमकी

Thu, 27 Aug 2026 09:56 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Thu, 27 Aug 2026 09:56 PM IST
municipal workers reached the house and threatened to throw garbage at the person

प्रदेश सरकार भले ही सीएम हेल्पलाइन को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का सबसे बड़ा माध्यम बता रही हो, लेकिन गुना में इस पर शिकायत करना एक परिवार को भारी पड़ गया। सफाई को लेकर की गई शिकायत से बौखलाए नगर पालिका कर्मचारियों ने शिकायतकर्ता के घर पहुंचकर खुलेआम धमकाया। आरोप है कि शिकायत वापस नहीं लेने पर घर के सामने डंपर भर कचरा और मरे हुए जानवर फेंकने की धमकी दी गई। इस घटना के बाद नगर पालिका की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

पूरा मामला शहर की पॉश कॉलोनी मानी जाने वाली भार्गव कॉलोनी का है। यहां रहने वाले विशाल भार्गव ने बताया कि उनके घर के पास स्थित खाली मैदान पिछले तीन साल से कचरा घर बना हुआ है। आसपास के लोग वहां कचरा फेंक देते हैं, जिससे वहां गंदगी का अंबार लगा है। बदबू और मच्छरों के कारण कॉलोनी के लोगों का जीना दूभर हो गया है। विशाल के अनुसार उन्होंने कई बार नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों से सफाई की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। थक-हारकर उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 181 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का क्रमांक 33261732 है। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि सीएम हेल्पलाइन से समस्या का समाधान होगा, लेकिन हुआ इसका उल्टा।

ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट का फैसला: 50 हजार संविदा ऑपरेटरों को मिलेगा 2400 ग्रेड पे, राज्य सरकार की अपील कर दी गई निरस्त

आरोप है कि नगर पालिका ने मौके पर जाकर कचरा साफ करने के बजाय शिकायत को ही मांग आधारित बताकर बंद कर दिया। जब समस्या जस की तस बनी रही तो विशाल ने 4 अगस्त को कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचकर फिर से आवेदन दिया और पूरे मामले से अवगत कराया। इसी बात से नाराज होकर 19 अगस्त को नगर पालिका के चार कर्मचारी उनके घर पहुंच गए। पीड़ित परिवार के अनुसार कर्मचारी जयकुंवर सहरिया, शकील खान, बृजमोहन खरे उर्फ बंटी और अमित आर्य दोपहर के समय उनके घर आए। उन्होंने विशाल और उनके परिवार पर सीएम हेल्पलाइन की शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया।

जब परिवार ने साफ कहा कि जब तक सफाई नहीं होगी, शिकायत बंद नहीं करेंगे, तो कर्मचारी आक्रोशित हो गए। आरोप है कि इस दौरान कर्मचारी बृजमोहन खरे ने 80 वर्षीय बुजुर्ग माता-पिता और पत्नी के सामने ही धमकाते हुए कहा कि अगर शिकायत बंद नहीं की तो तुम्हारे घर के सामने तीन मरे हुए सूअर और कुत्ते लाकर फेंक देंगे और एक डंपर भर कचरा डाल देंगे। इसके बाद खुद ही सफाई करते रहना। परिवार का कहना है कि कर्मचारियों ने घर में घुसकर अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। इस पूरी घटना का वीडियो उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पीड़ित ने इसका वीडियो भी अधिकारियों को सौंपा है।

घटना के बाद से परिवार दहशत में है। पीड़ित विशाल भार्गव ने पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर धमकाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अगर आम नागरिक को शिकायत करने पर इस तरह धमकाया जाएगा तो लोग अपनी समस्याएं कैसे बताएंगे।
वहीं इस मामले के सामने आने के बाद शहर में नगर पालिका की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोगों का कहना है कि सफाई नहीं करना और शिकायत करने पर धमकाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: भूतनाथ मार्केट से बहनों ने खरीदी राखियां

27 Aug 2026

बहादुरगढ़ गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार, तीन पिस्तौल और सात मैगजीन बरामद

लखीमपुर खीरी: बुलेट के साइलेंसर में घुसा सांप, मिस्त्री ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

27 Aug 2026

VIDEO: रक्षाबंधन पर ट्रेनें फुल, सीटों को लेकर मारामारी

27 Aug 2026

वीडियो: सुजानपुर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को खेलों से जुड़ने का दिया संदेश

विज्ञापन

गढ़शंकर में कर्मचारियों-पेंशनरों का प्रदर्शन, मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का एलान

फरीदाबाद: रक्षाबंधन पर मेट्रो स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, रोड जाम से बचने और गर्मी से राहत के लिए यात्रियों ने चुना मेट्रो का सफर

27 Aug 2026
विज्ञापन

बच्चों ने ने किया राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सामूहिक गान

27 Aug 2026

रायबरेली के लालगंज कस्बा में भीषण जाम, दो घंटे फंसे रहे स्कूली वाहन, बच्चे हुए परेशान

27 Aug 2026

झांसी में मूसलाधार बारिश से उफनी सुखनई नदी, रिपटों पर आवाजाही बंद

27 Aug 2026

रक्षा बंधन के मौके पर रोडवेज की बसों में उमड़ी भीड़, बस स्टैंड पर कीचड़ से हुई परेशानी

27 Aug 2026

बिलासपुर: उपायुक्त ने किया विशिष्ट दत्तक ग्रहण एजेंसी केंद्र, शिशु गृह, वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

27 Aug 2026

रक्षाबंधन पर जीरा के जगसीर सिंह की निकली लॉटरी, मिला एक लाख रुपये का इनाम

जींद के जुलाना में जजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, दुष्यंत चौटाला बोले- दिल्ली में बच्चों ने भाजपा के दिलवाए इस्तीफे

27 Aug 2026

भिवानी में पुलिस के साये में शहर के मुख्य कचरा प्वाइंटों से कराया कूड़ा उठान

27 Aug 2026

महेंद्रगढ़ में एमपीएल का आगाज 5 सितंबर को, ट्रॉफी के लिए 8 टीमें लेंगी हिस्सा

भिवानी में कठिनाइयों भरा रहा रोडवेज बसों में बहनों के पहले दिन का मुफ्त सफर

27 Aug 2026

कानपुर: धमाके के साथ खेत में समाया एयरक्राफ्ट, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की दर्दनाक मौत

27 Aug 2026

कानपुर: रक्षाबंधन पर फ्री बस सेवा का तोहफा, रामादेवी चौराहे पर घर जाने के लिए उमड़ी भारी भीड़

27 Aug 2026

कानपुर में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चकेरी पुलिस ने उत्तम आईटीआई के पास दबोचा

27 Aug 2026

VIDEO: रक्षाबंधन से पहले बस अड्डे पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब, मुफ्त यात्रा को लेकर होड़, बसों के लिए तीन-चार घंटे इंतजार

27 Aug 2026

मेरठ में संगीत सोम का सियासी पलटवार, बोले- ‘जिन्हें वे चवन्नी बता रहे हैं, वे आपको इकन्नी का नहीं छोड़ेंगे’

27 Aug 2026

नाहन: विशेष बच्चों की कलाई पर सजी स्नेह की राखी, डीएलएड छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन पर्व

27 Aug 2026

भिवानी में रक्षा बंधन पर गुलजार बाजार, बहनों ने भाई की क्लाई पर बांधने के लिए राखियों की स्टॉलों पर भीड़

27 Aug 2026

कानपुर: चौबेपुर में बाजार के दिन लगा भीषण जाम, सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन

27 Aug 2026

कानपुर: गंगा बैराज क्षेत्र में ट्विन इंजन एयरक्राफ्ट क्रैश, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत

27 Aug 2026

कानपुर विमान हादसा: गर्ग एविएशन का ट्रेनी प्लेन क्रैश, सीपी बोले- डीजीसीए करेगी तकनीकी जांच

27 Aug 2026

सिरमौर: प्रधान परिषद संगड़ाह की कमान ओपी ठाकुर को साैंपी

27 Aug 2026

सोलन: मणिमहेश यात्रा के लिए 20वें लंगर की सामग्री चार ट्रकों में रवाना, परवाणू से गौरीकुंड पहुंचाई जाएगी सेवा सामग्री

27 Aug 2026

Video: रक्षाबंधन पर बसों में भारी भीड़, बस न मिलने से परेशान दिखीं महिलाएं

27 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed