फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Due to continuous rain in Anuppur, traffic on Kotma Keshavhi Marg and Bamhni Marg was closed.

अनूपपुर में बारिश: कोतमा-केशवाही और बम्हनी मार्ग पर आवागमन हुआ बंद, कहीं मकान गिरा तो कहीं दीवार धराशायी

Wed, 02 Sep 2026 08:06 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Wed, 02 Sep 2026 08:06 PM IST
Due to continuous rain in Anuppur, traffic on Kotma Keshavhi Marg and Bamhni Marg was closed.

जिले में पिछले पांच दिनों से जारी रिमझिम बारिश अब जनजीवन को प्रभावित करने लगी है। लगातार बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है और कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। फुनगा चौकी क्षेत्र के बम्हनी-छिल्पा में छातन और धनगवां-बम्हनी क्षेत्र की सट्टन नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई। बम्हनी में सड़क का पानी एक ग्रामीण के घर में घुस गया। सूचना पर नायब तहसीलदार कौशलेंद्र मिश्रा और चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते मौके पर पहुंचे। जनपद सदस्य व ग्रामीणों की मदद से पानी की निकासी कराकर स्थिति नियंत्रित की गई।

बम्हनी मार्ग पर पांच घंटे बंद रहा आवागमन
पुल पर बाढ़ की स्थिति बनने से बम्हनी मार्ग पर करीब पांच घंटे तक आवागमन बाधित रहा। अधिकारियों ने जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों को नदी-नालों और पुल-पुलियों से दूर रहने की समझाइश दी। पुलिस बल भी तैनात किया गया। जलस्तर बढ़ने से दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: 47 साल बाद भी नर्मदा का पूरा पानी नहीं ले पाया MP, अब 2031 तक हर बूंद के इस्तेमाल की योजना

गोहडारी पुल पर चार घंटे फंसे रहे यात्री
कोतमा-केशवाही मार्ग पर मुड़धवा से साड़ी तिराहे की ओर जाने वाले रास्ते में गोहडारी पुल पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे बाढ़ आ गई। इससे सैकड़ों यात्री और वाहन फंस गए। कोतमा थाना प्रभारी रत्नाम्बर शुक्ला के निर्देश पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को पुल पार करने से रोका। शाम करीब 5:30 बजे जलस्तर कम होने के बाद आवागमन शुरू हो सका। फुनगा क्षेत्र के जोरा-तलवा-तितरीपौड़ी मार्ग के दो पुलों पर भी बाढ़ के कारण कई घंटे आवागमन बंद रहा।

बारिश से मकान और दीवारें गिरीं
लगातार बारिश से कमजोर निर्माण भी प्रभावित हुए हैं। जमुना के वार्ड क्रमांक 3 में जमुना प्रसाद यादव का मकान भरभराकर गिर गया। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। ग्राम पंचायत पाली में शंकर गुप्ता की कच्ची दीवार का सड़क की ओर का हिस्सा गिर गया। वहीं डूमरकछार नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 13 में भी एक दीवार सड़क पर गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन को जलभराव, नदी-नालोंऔर कमजोर भवनों पर निगरानी बढ़ानी पड़ रही है

पिछले साल से 97.4 मिलीमीटर अधिक बारिश
जिले में एक जून से 2 सितंबर तक कुल 952.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 855.2 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। इस तरह इस वर्ष अब तक 97.4 मिलीमीटर यानी करीब 11.4 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। मंगलवार को जिले में औसत 10.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जैतहरी में 27.2, कोतमा में 25, अनूपपुर में 9.3 और पुष्पराजगढ़ में 4 मिलीमीटर वर्षा हुई। जिले की सामान्य वार्षिक वर्षा 1306.5 मिलीमीटर है।

छतरपुर में भारी बारिश की आशंका
छतरपुर जिले में एक बार फिर मौसम बिगड़ने की संभावना है। राहत आयुक्त, मध्यप्रदेश द्वारा 2 सितंबर को जारी वायरलेस संदेश के अनुसार छतरपुर जिले में 3 सितंबर की सुबह 8:30 बजे तक कुछ स्थानों पर 115.6 से 204.4 मिमी तक अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मौसम के दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और आवागमन प्रभावित होने की आशंका भी बनी हुई है। मौसम की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने और बारिश, आंधी-तूफान के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पानीपत पुलिस को बड़ी सौगात, 84 नए क्वार्टरों का उद्घाटन

02 Sep 2026

फरीदाबाद: शवगृह के बाहर परिजनों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, स्कूल से कूदी थी 11वीं की छात्रा

02 Sep 2026

मेरठ बंद के दौरान माधवपुरम के व्यापारियों का प्रदर्शन, 2027 के चुनाव में भाजपा के बहिष्कार की ली शपथ

02 Sep 2026

लापता जेविंद्र का चौथे दिन सोती नदी में मिला शव, पीएसी ने स्टीमर की मदद से निकाला; पत्नी से विवाद के बाद घर से निकले थे

02 Sep 2026

मेरठ: शास्त्रीनगर में व्यापारियों के प्रदर्शन के बीच सिख समाज ने की सेवा, प्रदर्शनकारियों को बांटा लंगर

02 Sep 2026
विज्ञापन

मेरठ: शास्त्रीनगर में व्यापारियों के प्रदर्शन के बीच पहुंचे सीओ सिविल लाइन, पुलिस से हुई नोकझोंक; प्रदर्शनकारियों ने लगाए रोकने के आरोप

02 Sep 2026

हमीरपुर: जन्माष्टमी को लेकर बाजार में रौनक, लोगों में उत्साह

विज्ञापन

वीडियो: जोगिंद्रनगर से संस्थान स्थानांतरण के विरोध में भूख हड़ताल 14वें दिन भी जारी

02 Sep 2026

हथिनीकुंड बैराज पर रास्ते बंद, यमुना में लापता जवान की तलाश जारी

02 Sep 2026

मंडी: धर्मपुर में पंचायत प्रतिनिधियों को कानून की बारीकियों से कराया अवगत

02 Sep 2026

वाराणसी में बारिश के बाद 32 इलाकों में जलभराव, बीएचयू इमरजेंसी के बाहर भरा पानी

02 Sep 2026

काशी में नदियों का रौद्र रूप, गंगा चेतावनी बिंदु से ऊपर, वरुणा का पानी घरों में घुसा

02 Sep 2026

Video: लखनऊ में विधानसभा तक 69000 शिक्षकभर्ती अभ्यर्थियों का मार्च

02 Sep 2026

Video: उड़ान यूथ फेस्ट में छात्राओं की प्रतिभा को मिला मंच

02 Sep 2026

हमीरपुर: आयुर्वेदिक अस्पताल के स्वास्थ्य शिविर में 79 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा

वीडियो: सुंदरनगर बस अड्डे पर चोरी, तीन दुकानों में सेंध लगाकर हजारों की नकदी उड़ाई

02 Sep 2026

कानपुर रीजनल डिफेंस वर्कशॉप का आयोजन, स्थानीय उद्योगों को नेशनल डिफेंस सप्लाई चेन से जोड़ने पर जोर

02 Sep 2026

जैतो में दो गुटों की भिड़ंत, गोली चलने से युवक घायल

VIDEO: बाइक सवार तमंचे संग गिरफ्तार

02 Sep 2026

VIDEO: रास्ते के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, चार घायल

02 Sep 2026

VIDEO: आभूषण देखने के बहाने सराफ की दुकान से दो लाख के कुंडल चोरी

02 Sep 2026

VIDEO: सिकंदरा मंडी में फल की दुकान में लगी आग, लाखों का माल जला

02 Sep 2026

VIDEO: किशोरी के अपहरण का प्रयास, दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

02 Sep 2026

VIDEO: शारीरिक शोषण और जेवर हड़पने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

02 Sep 2026

VIDEO: केंद्रीय कारागार के बंदी ने ये क्या किया? दरी के धागों से बना ली मजबूत रस्सी, फिर जान देने की कोशिश

02 Sep 2026

VIDEO: युवक का मिला शव, बीमारी से मौत की आशंका

02 Sep 2026

VIDEO: यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन के दौरान इंस्पेक्टर के लाठी चलाने पर बवाल

02 Sep 2026

VIDEO: मॉर्निंग वॉक पर निकले वृद्ध को अज्ञात वाहन ने राैंदा

02 Sep 2026

VIDEO: ब्लैक स्पॉट से पहले अलर्ट करेगा गूगल मैप

02 Sep 2026

VIDEO: राइफल के लिए पूर्व प्रधान का बाल-दाढ़ी अनशन

02 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed