{"_id":"6ad31cb09780974cc503ba51","slug":"video-video-omakasa-kata-ka-aaga-davaidara-sa-takarakara-palta-kara-calka-ka-mata-cara-ghayal-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ओमेक्स कट के आगे डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चालक की मौत; चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ओमेक्स कट के आगे डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चालक की मौत; चार घायल
रायबरेली से लखनऊ आ रही टाटा टिगोर कार शनिवार देर रात ओमेक्स कट के आगे अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार दूसरी लेन में पलटते हुए चली गई। हादसे में कार चालक उत्कर्ष पांडेय (26) की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे के बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से ट्रामा सेंटर भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने चालक उत्कर्ष पांडेय, पुत्र मनोज पांडेय, को मृत घोषित कर दिया। अन्य चार घायलों का उपचार चल रहा था। बाद में सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन घायलों को कमता स्थित यस अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज जारी है।
घायलों की पहचान अनुराग शुक्ला (21), पुत्र भोलू शुक्ला, अर्पित त्रिपाठी (24), पुत्र श्यामू त्रिपाठी, नीर शुक्ला (24), पुत्र भोलू शुक्ला और सूरज त्रिपाठी (19), पुत्र रामू त्रिपाठी के रूप में हुई है। सभी रायबरेली के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के भइया रायपुर के निवासी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।