Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lucknow News
›
VIDEO: सपा में संघर्ष कार्यकर्ताओं का, लाभ परिवार को... भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अखिलेश यादव को लिखा खुला पत्र
{"_id":"6accd047baf00aafe1009841","slug":"video-video-bhajapa-sasatha-na-akhalsha-yathava-ka-lkha-khal-patara-thall-oura-lkhanauu-thana-pata-para-bhajaga-bl-apana-va-apana-pata-ka-itahasa-thakha-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सपा में संघर्ष कार्यकर्ताओं का, लाभ परिवार को... भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अखिलेश यादव को लिखा खुला पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सपा में संघर्ष कार्यकर्ताओं का, लाभ परिवार को... भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अखिलेश यादव को लिखा खुला पत्र
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर पाल मौर्य ने सोमवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर परिवारवाद को लेकर निशाना साधा। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में अखिलेश यादव के नाम खुला पत्र पढ़ते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सपा में संघर्ष कार्यकर्ता करते हैं, जबकि राजनीतिक लाभ परिवार को मिलता है।
मौर्य ने अखिलेश से पत्र में उठाए गए सवालों का सार्वजनिक रूप से जवाब देने की मांग की। उन्होंने मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, डिंपल यादव, शिवपाल सिंह यादव, रामगोपाल यादव, धर्मेंद्र यादव और तेज प्रताप यादव का उल्लेख करते हुए कहा कि परिवार के कई सदस्यों को सांसद, विधायक, मंत्री और अन्य महत्वपूर्ण पद मिले।
उन्होंने सवाल उठाया कि पार्टी के लिए लाठियां खाने और जेल जाने वाले कार्यकर्ताओं में से कितनों को राजनीतिक अवसर मिले। मौर्य ने सपा पर अराजक तत्वों को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। साथ ही कहा कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा संगठन को मजबूत करने और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।