{"_id":"6a8980b8728fa33a470e2635","slug":"video-lkhanauu-ma-yavaka-ka-hataya-ka-btha-rada-jama-kara-paratharashana-karana-val-16-namajatha-oura-70-80-ajaniata-para-kasa-tharaja-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में युवक की हत्या के बाद रोड जाम कर प्रदर्शन करने वाले 16 नामजद और 70-80 अज्ञात पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में युवक की हत्या के बाद रोड जाम कर प्रदर्शन करने वाले 16 नामजद और 70-80 अज्ञात पर केस दर्ज
लखनऊ में महिंगवा पुलिस ने कुम्हरावा चौराहा पर प्रदर्शन रोड जाम करने वालों पर केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्य ने बताया कि,16 नामजद और 70-80 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज हुई है।
इटौंजा के अटैशुआ निवासी 25 वर्षीय दिलीप कुमार उर्फ मोनू सिंह को शाहपुर चौराहे की देशी शराब की दुकान पर कुछ लोगों 19 अगस्त को पीट- पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस घटना में त्वरित कार्यवाही करते हुए रात में ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।लेकिन घटना की सुबह ग्रामीणों और परिजनों के संग कुछ लोगो ने महिंगवा थाना पर हंगामा करते हुए कुम्हरावा चौराहे पर हंगामा प्रदर्शन करते रस्सी बांधकर रोड जाम कर दिया। दोपहर एक बजे से लेकर साढ़े छह बजे तक चले प्रदर्शन से स्कूली बच्चों,मरीजों की एम्बुलेंस,बाराबंकी बाबागंज आने जाने वाले ग्रामीणों को इससे भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। सीतापुर से इटौंजा होकर फैजाबाद,अयोध्या जाने वाले सैकड़ों वाहनों के ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्य ने बताया कि,अधिकारियों के निर्देश और एसआई सतीश सिंह की लिखित शिकायत पर 16 नामजद और 70-80 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्जकर प्रदर्शन से जुड़े फुटेज इकट्ठा किए जा रहे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।