{"_id":"6ab8c6e57e7ac2164e089bcb","slug":"video-lkhanauu-ma-kalhaugdha-sa-thakanathara-para-janalva-hamal-tarama-satara-rafara-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में कुल्हाड़ी से दुकानदार पर जानलेवा हमला, ट्रॉमा सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में कुल्हाड़ी से दुकानदार पर जानलेवा हमला, ट्रॉमा सेंटर रेफर
लखनऊ में पारा के सरोसा-भरोसा मोड़ के पास शनिवार शाम हार्डवेयर-इलेक्ट्रॉनिक की दुकान गए दुकानदार राम प्रकाश गौतम पर पड़ोसी जितेंद्र ने शनिवार शाम कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने परिजनों की मदद से घायल को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक घायल की पत्नी अधिवक्ता कंचन गौतम के मुताबिक पति पश्चिम के बसपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राम प्रकाश गौतम (40) तिकुनिया नहर रोड के पास नया पारा स्थित सर्विस रोड,शुक्ला फार्म हाउस के पास रहते हैं। सरोसा-भरोसा मोड़ के पास उनकी हार्डवेयर-इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। शनिवार को लगातार बारिश के कारण वह शाम करीब पांच बजे घर से दुकान पहुंचे थे।
आरोप है कि कुछ देर बाद पड़ोस के रहने वाले जितेंद्र रावत कुल्हाड़ी लेकर दुकान पर पहुंचा और सामान खरीदने की बात कहने लगा। इसी दौरान पहले से खुन्नस रख रहे अचानक राम प्रकाश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।हमले में राम प्रकाश के सिर और जबड़े में गंभीर चोट आई है। उनके होंठ पर भी कट गया है। घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से घायल को अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।